{"_id":"669ef2f85b6fe3bd180b7234","slug":"asked-for-details-of-teacher-employees-from-beo-hathras-news-c-56-1-hts1001-117791-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बीईओ से शिक्षक-कर्मियों का ब्योरा मांगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बीईओ से शिक्षक-कर्मियों का ब्योरा मांगा
Tue, 23 Jul 2024 05:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों से ऐसे शिक्षक और कर्मचारियों की सूचना मांगी है, जिनकी नियुक्ति नई पेंशन योजना लागू होने से पूर्व हुई है।
बीएसए ने अपने आदेश में कहा है कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली से आच्छादित राज्य सरकार के ऐसे सेवक जिनका चयन ऐसे पद व रिक्तियों के सापेक्ष हुआ हो, जिसका विज्ञापन प्रदेश में नई पेंशन योजना लागू होने की अधिसूचना जारी होने से पूर्व में हो चुका था। उनको राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के स्थान पर पुरानी पेंशन प्रणाली से आच्छादित किए जाने के संबंध में विकल्प की व्यवस्था की गई है। बीएसए ने ऐसे शिक्षक व कर्मचारियों के विकल्प पत्र की दो प्रतियां, बीटीसी 2004 के प्रमाणपत्र की छायाप्रति, प्रथम नियुक्ति पत्र की छायाप्रति, प्रथम चार्ज रिपोर्ट की छायाप्रति व आधार कार्ड और पेनकार्ड की छायाप्रति उपलब्ध कराने के निर्देश सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं।