फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Ashram style school building will be built soon

Hathras News: जल्द बनेगा आश्रम पद्धति के विद्यालय का भवन

Tue, 18 Feb 2025 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 18 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ashram style school building will be built soon
जिले में सिकंदराराऊ के गांव मऊ चिरायल में आश्रम पद्धति से विद्यालय भवन का निर्माण किया जा रहा है। करीब 24 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन के लिए छह करोड़ रुपये की दूसरी किस्त भी जारी कर दी गई है। इस तरह इस भवन के निर्माण के लिए अब तक करीब 12 करोड़ रुपये जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

गांव मऊ चिरायल में आश्रम पद्धति पर संचालित होने वाले जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय भवन का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इस भवन के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर धनराशि जारी की जा रही है। यह विद्यालय करीब 480 विद्यार्थियों की क्षमता का होगा। सिकंदराराऊ क्षेत्र के लिए यह विद्यालय बड़ी उपलब्धि होगी।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि अगले शैक्षिक सत्र से इस भवन में शिक्षण कार्य की शुरुआत हो जाएगी। इस भवन के निर्माण पर लागत 24 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसमें से अभी तक 12 करोड़ की धनराशि जारी हो चुकी है। जल्द ही शेष धनराशि जारी की जाएगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी सरिता सिंह ने बताया कि भवन निर्माण के लिए छह करोड़ की दूसरी किश्त जारी हो चुकी है। जल्द ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed