{"_id":"646fb9953199e252ae036aa7","slug":"as-soon-as-the-bank-opened-there-was-an-influx-to-change-the-notes-hathras-news-c-56-1-sali1019-331-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बैंक खुलते ही नोट बदलने के लिए लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बैंक खुलते ही नोट बदलने के लिए लगा तांता
Fri, 26 May 2023 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 26 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
दो हजार के नोट की वापसी के फैसले के बाद बृहस्पतिवार को भी नोट बदलने के लिए बैंकों में ग्राहकों का तांता लगा रहा। बैंकों में इसके लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं। काउंटरों पर लंबी कतार लगी रही। इस कारण अन्य काम के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
जिले में आबादी के हिसाब से बैंकों की संख्या कम है। जिले में मात्र 93 बैंक शाखाओं के अलावा 104 एटीएम हैं। हालांकि डिजिटल लेन-देन के चलते लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार की सुबह जैसे ही बैंक खुले तो दो हजार के नोट जमा करने व बदलने के लिए लोग पहुंचने लगे। शाम तक बैंकों में भीड़ रही।
आज बैंक में काम से आए हैं। नोट जमा करने वालों की भीड़ है। इस कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नोट बदलने वाले भी कतार में लगे हैं।
-सत्यप्रकाश, उपभोक्ता
जब से दो हजार का नोट वापस लेने का फैसला आया है, तब से बैंक में भीड़ का दवाब बढ़ गया है। पासबुक की एंट्री के लिए आए हैं। काफी देर से बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
-सुनील उपभोक्ता