फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   As soon as Sanjay's dead body reached, mourning spread in the ancestral village of Sathni.

Hathras News: संजय का शव पहुंचते ही पैतृक गांव साथनी में पसरा मातम

Fri, 07 Jul 2023 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 07 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
As soon as Sanjay's dead body reached, mourning spread in the ancestral village of Sathni.
एसी मिस्त्री की गोली मारकर हत्या के बाद गांव  साथनी में शव आने पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : samvad
एसी मिस्त्री संजय का शव जैसे ही उसके पैतृक गांव अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के गांव साथनी पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इधर, संजय के हाथरस में गणेश सिटी स्थित घर और घटनास्थल मुरसान गेट पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि लाला का नगला गांधीनगर में बुधवार को बाइक सवार दो नकाबपोश हमलावरों ने एसी मिस्त्री संजय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बुधवार की देर रात पैतृक गांव साथनी थाना इगलास पहुंचे। गमगीन माहौल में परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संजय की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। संजय के शहर के गणेश सिटी स्थित घर पर भी सन्नाटा पसरा। आसपास के रहने वाले लोग घटना को लेकर चर्चा करते रहे। इधर, घटनास्थल मुरसान गेट पर भी इस घटना को लेकर तमाम चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed