{"_id":"68bc9346ed20d1a3440e1131","slug":"arpits-current-photo-will-be-matched-with-the-photo-taken-at-the-time-of-appointment-hathras-news-c-56-1-sali1016-136972-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अर्पित के वर्तमान फोटो से नियुक्ति के वक्त लगे फोटो का होगा मिलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अर्पित के वर्तमान फोटो से नियुक्ति के वक्त लगे फोटो का होगा मिलान
Sun, 07 Sep 2025 01:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग में फर्जी नियुक्ति के खुलासे के बाद सुर्खियों में आए मुरसान सीएचसी के टेक्नीशियन अर्पित सिंह के वर्तमान हुलिया के फोटो से नियुक्ति के दौरान लगे फोटो का मिलान किया जाएगा। सीएमओ कार्यालय की ओर से अर्पित सिंह का ताजा फोटो निदेशालय को भेज दिया गया है। इस फोटो का फॉरेंसिक तरीके से मिलान होगा।
मुरसान सीएचसी में टेक्नीशियन के रूप में अर्पित सिंह के नाम से छह स्थानों पर टेक्नीशियन की तैनाती के मामले ने जोर पकड़ लिया है। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद यहां स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य निदेशालय की ओर से इस मामले के तूल पकड़े जाने के बाद अर्पित सिंह से जुड़े सभी दस्तावेजों व अन्य ब्योरे को एकत्रित किया जा रहा है।
अर्पित सिंह ने बताया कि सभी जिलों में मेरे नाम से कार्यरत टेक्नीशियन फिलहाल फरार हैं, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की ओर से दस्तावेजों में लगे उनके फोटो को मंगाया गया है। वर्तमान हुलिया के फोटो भी मंगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके वर्तमान हुलिया और ज्वाइनिंग के दौरान के फोटो भी मंगवाए गए हैं, जिससे दोनों फोटो का फॉरेंसिक तरीके से मिलान हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अन्य जनपदों में कार्यरत रहे फर्जी लोगों की गिरफ्तारी होनी चाहिए, जिससे आने वाले समय में वह सुकून से नौकरी कर सकें। सीएमओ डाॅ. मंजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में निदेशालय से मांगे गए दस्तावेज और फोटो भेज दिए गए हैं। अब शासन स्तर से मामले की जांच चल रही है।