फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Army man murder case Accused arrested in encounter

सैन्यकर्मी हत्याकांड: 25 हजार का इनामी आरोपी मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 12:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Feb 2026 12:12 PM IST
सार

5 फरवरी को कोर्ट से लौटते समय अखिलेश की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले मेंं बहन डॉली ने दस लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने 7 फरवरी को विशाल उर्फ बॉबी व राजा निवासी समदपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

विज्ञापन
Army man murder case Accused arrested in encounter
पुलिस मुठभेड़ में आरोपी हेमन्त के लगी गोली - फोटो : पुलिस

विस्तार

सैन्यकर्मी हत्याकांड में 16 फरवरी की सुबह सादाबाद पुलिस ने आरोपी हेमंत को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके बांये पैर में गोली लगी है। जिला अस्पताल में उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


सीओ सादाबाद अमित पाठक ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी अखिलेश हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त मई बंबा से मथुरा जाने की फिराक में है। इस जानकारी पर सोमवार की सुबह बिसावर-विधिपुर बंबा पटरी पर सादाबाद पुलिस व एसओजी टीम पहुंच गई और चेकिंग शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसावर की ओर से एक बाइक सवार आता दिखा। उसने पुलिस पिकेट को देखकर भागने का प्रयास किया। सीओ ने बताया कि जब पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली उसके दाहिने पैर में लगी। इसके बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी से जब पूछताछ हुई तो उसने अपना नाम हेमंत निवासी समदपुर, सादाबाद बताया। 

सीओ अनुसार हेमंत ने बताया कि वह घटना में शामिल था, इसलिए भागने की फिराक में था। पुलिस ने हेमंत के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस व एक खोल और बाइक बरामद की। पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। सीओ ने बताया कि शेष पांच आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed