{"_id":"680df6f3432ed571330c481e","slug":"argument-between-defense-party-and-the-police-post-in-charge-continues-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची से दुष्कर्म का मामला: बचाब पक्ष की चौकी प्रभारी से बहस जारी, अब सुनवाई 30 अप्रैल को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्ची से दुष्कर्म का मामला: बचाब पक्ष की चौकी प्रभारी से बहस जारी, अब सुनवाई 30 अप्रैल को
Sun, 27 Apr 2025 02:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 27 Apr 2025 02:51 PM IST
सार
थाना सादाबाद में सात वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाकर उसके साथ गलत काम करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
कोर्ट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में सादाबाद के बिसावर में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में तत्कालीन बिसावर चौकी प्रभारी की गवाही हुई। बचाव पक्ष की गवाह से बहस जारी है। न्यायालय में इस मामले में 30 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना सादाबाद में सात वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाकर उसके साथ गलत काम करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश था। कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई थी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में हो रही है।
विज्ञापन
न्यायालय में पीड़िता व पीड़िता के पिता और मां सहित आठ गवाहों की गवाही हो चुकी है। नौवें गवाह के रूप में तत्कालीन चौकी प्रभारी और मुकदमे के शुरुआती विवेचक की गवाही हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता चीफ डिफेंस काउंसिल ऋतुराज सिंह ने गवाह से जिरह की। उनकी गवाह से जिरह जारी है। न्यायालय में अब इस मामले में 30 अप्रैल की तिथि नियत है।
विज्ञापन