{"_id":"5de181fb8ebc3e54d031ff23","slug":"aprajita-hathras-hathras-news-ali2201213168","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिताः चुनौतियों के सामने खुद को साबित कर रही हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिताः चुनौतियों के सामने खुद को साबित कर रही हैं बेटियां
विज्ञापन
अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के दौरान शपथ लेते विद्यार्थी व शिक्षक शिक्षिकाए?
- फोटो : HATHRAS
अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत नवींपुर स्थित जीपीएस स्कूल में नारी सशक्तिकरण पर एक सेमिनार हुई। सेमिनार के उपरांत नारी गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ भी छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शक्षिकाओं ने ली।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य नवीन शर्मा ने कहा कि लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं हैं। बेटियां हर चुनौती के आगे खुद को साबित भी कर रही हैं। ऊंचे ओहदों पर पहुंचकर अपनी पहचान बना रही हैं। इस मौके पर शिल्पी शर्मा ने कहा कि बेटियों को सुरक्षित माहौल देना होगा, ताकि वह निडर होकर अपनी मंजिल पा सकें। बेटियों व महिलाओं को परिवार में बराबरी का दर्जा देने के लिए सोच बदलनी चाहिए। सविता दीक्षित ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। इसके तमाम उदाहरण सामने हैं।
छात्राएं कीर्ति सागर व पूर्णिमा जैन ने कविता प्रस्तुत की। प्रबंधक शिवकुमार शर्मा ने अमर उजाला की इस मुहिम को सराहा और सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में आदित्य शर्मा, कुसुम शर्मा, प्रिया शर्मा, अंजू कश्यप, कविता सिंह, सोनिया सिंह, अशोक चक्रवर्ती, खुशबू सिंह, आरती सिंह, आरती भदौरिया, नेहा वार्ष्णेय, आशीष विमल, अंकित सागर, प्रज्ञा सिंह, हिमांशी, गौरी शर्मा, गुंजन, अंजलि सिंह, अंजलि पौरुष, रिया सिंह, शिवानी, काजल सिंह, लक्ष्मी, अनुराग, अनमोल, नरेश, मोहित मुख्य रूप से मौजूद थे।