{"_id":"6a5e8e7476d47760a7073be4","slug":"approval-granted-for-several-tourism-projects-including-an-auditorium-hathras-news-c-56-1-sali1016-151622-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ऑडिटोरियम सहित पर्यटन की कई योजनाओं को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ऑडिटोरियम सहित पर्यटन की कई योजनाओं को मंजूरी
Tue, 21 Jul 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 21 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
अलीगढ़ मंडल के आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक में सोमवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विभागीय योजनाओं और कार्याें की समीक्षा की। इस मौके पर शहर के दाऊजी मंदिर प्रांगण के बाहर ऑडिटोरियम सहित जिले के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।
मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के चालू कार्यों की प्रगति और वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रस्तावित कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में एक करोड़ रुपये से कम लागत वाले जितने भी स्वीकृत कार्य हैं, उन्हें आगामी नवंबर माह तक अनिवार्य रूप के साथ पूर्ण किया जाए।
उन्होंने जिला पर्यटन सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी सांसदों और विधायकों से समन्वय स्थापित कर उन्हें योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में स्वीकृत नई परियोजनाओं का भूमि पूजन एक सप्ताह के भीतर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराकर कार्य शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने ये रखे प्रस्ताव
विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर : वर्ष 2022 में दाऊजी मंदिर प्रांगण के बाहर ऑडिटोरियम निर्माण के प्रस्ताव को कैबिनेट मंत्री ने हरी झंडी दे दी है। उन्होंने आर्य नगर स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में बहुउद्देशीय हॉल, यात्री शेड, सुलभ प्रसाधन, पेयजल और बेंच की व्यवस्था का प्रस्ताव भी रखा।
सांसद अनूप प्रधान : विकास खंड हाथरस की ग्राम पंचायत परसारा स्थित प्रसिद्ध परशुराम आश्रम के सुंदरीकरण और पर्यटन विकास कार्य का प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत किया।
विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा : ग्राम नगला विजन बरामई स्थित प्राचीन श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर और पुरदिलनगर स्थित श्री ललिता माता मंदिर पर बहुउद्देशीय हॉल के निर्माण, सुलभ प्रसाधन, सोलर लाइट, बेंच, पेयजल और इंटरलॉकिंग पथ निर्माण के प्रस्ताव रखे।
विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार सिंह : विधानसभा क्षेत्र सादाबाद की ग्राम पंचायत मीरपुर स्थित प्राचीन राधाकृष्ण मंदिर पर सुलभ प्रसाधन की सुविधाएं, बहुउद्देशीय हॉल और बेंच निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति दी गई।