फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Appointment letters were distributed to 225 Anganwadi assistants.

Hathras News: 225 आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए

Fri, 24 Apr 2026 02:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Appointment letters were distributed to 225 Anganwadi assistants.
पुलिस लाइन ऑडिटोरियम में बृहस्पतिवार को महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में 225 नव नियुक्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस दौरान जीएमडी किट और बेबी किट का भी वितरण किया गया। पोषण पखवाड़े का समापन हुआ।
विज्ञापन




मंत्री ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सादाबाद/सिकंदराराऊ क्षेत्र के प्रतिनिधियों, जिलाध्यक्ष और अधिकारियों की मौजूदगी में सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दीं। नव नियुक्त सहायिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों की देखभाल ‘यशोदा मां’ की तरह करनी है।
विज्ञापन




बच्चों को अच्छे संस्कार, स्वच्छता की आदतें और खेल-खेल में शिक्षा देना उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यह केवल नौकरी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व है। सहायिकाओं को सरकारी योजनाओं जैसे बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कन्या सुमंगला, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और विधवा पेंशन की जानकारी घर-घर पहुंचानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed