फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Application for organizing the event in the fair Mr. Daouji till August 5

मेला श्री दाऊजी में कार्यक्रम के आयोजन को 5 अगस्त तक करें आवेदन

Sat, 27 Jul 2019 12:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Application for organizing the event in the fair Mr. Daouji till August 5
मेला श्री दाऊजी में कार्यक्रम के आयोजन को 5 अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन

भव्य आयोजन को जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सुप्रसिद्ध 107 वां मेला श्री दाऊजी महाराज के भव्य आयोजन में होन वाले विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन के सुझाव व संयोजक के लिए आवेदन करने के संबंध में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में कलेक्टे्रट सभागार में बैठक हुई।
कलक्ट्रेट सभागार में मेला रिसीवर एवं डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने मेला श्री दाऊजी महाराज की तैयारियों के सिलसिले में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, उद्योग-व्यापार एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, विभागीय अधिकारियों आदि के साथ मेला आयोजन की रूपरेखा, विभिन्न कार्यक्रमों व व्यवस्थाओं के सिलसिले में विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में सभी लोगों से कार्यक्रमों के आयोजन कराने हेतु 18 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। परंतु किसी के द्वारा आवेदन नहीं किया गया हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम कराने हेतु 05 अगस्त को सायं 05 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। 05 अगस्त के बाद कोई आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जायेगा। आवेदनकर्ता अपना आवेदन एसडीएम सदर अथवा संबंधित बाबू के पास जमा कर सकते हैं। जिससे प्राप्त आवेदनों के आधार पर कार्ययोजना तैयार की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि एक ही प्रोग्राम के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए तो विचार विमर्श करने के उपरान्त उस पर निर्णय लिया जायेगा कि किसे कार्यक्रम दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बैठक में प्रस्तुत सुझावों का स्वागत किया और कहा कि इस ऐतिहासिक मेला को जन सहभागिता से आयोजित कराने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि मेला में साहित्य एवं सांस्कृतिक कला की स्थानीय प्रतिभाओं, जिले के स्कूल-कालेजों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं की भागेदारी सुनिश्चित करने वाले कार्यक्रम आयोजित कराये जाएंगे। एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने पुर्व में आयोजित हुये कार्यक्रमों तथा इस बार आयोजित होने वाले कार्यक्रमों कें बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुये बताया कि 02 सितम्बर को गणेश चौथ से मेले का शुभारम्भ होगा। उन्होंने साहित्य, सांस्कृतिक कला की स्थानीय प्रतिभाओं को चिन्हित करके उनके बारे में जानकारी और मेला कार्यक्रमों के बारे में उपयोगी सुझाव लिखित रूप में उपलब्ध कराने के लिये लोगों से आग्रह किया।

बैठक के दौरान मेला श्री दाऊजी महाराज में परंपरागत आयोजित होने वाले कुश्ती दंगल, सम्मेलन, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि आयोजनों तथा जरूरी व्यवस्थाओं आदि के बारे में सुझाव प्रस्तुत किए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख हाथरस अमर सिंह पांडेय, एसडीएम सदर नितीश कुमार सिंह, एसडीएम सासनी हरी शंकर यादव, ओसी कलेक्टे्रट विजय शर्मा, डीएसओ सुरेन्द्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed