{"_id":"658d625fe7e79a76e70da4ca","slug":"aparajita-100-million-smiles-seminar-held-at-shri-dhiri-singh-vidyut-devi-high-school-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: कजरौठी के स्कूल में हुई संगोष्ठी, नारी उत्थान की ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: कजरौठी के स्कूल में हुई संगोष्ठी, नारी उत्थान की ली शपथ
Thu, 28 Dec 2023 05:26 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Dec 2023 05:26 PM IST
सार
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत हाथरस में सादाबाद के गांव कजरौठी स्थित श्री धीरी सिंह विद्युत देवी हाई स्कूल में संगोष्ठी हुई । संगोष्ठी में शिक्षिका और छात्राओं ने विचार व्यक्त किए। अंत में छात्राओं ने नारी के उत्थान में सहयोग करने एवं उनकी मदद करने की शपथ ली ।
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहल संगोष्ठी का आयोजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के गांव कजरौठी स्थित श्री धीरी सिंह विद्युत देवी हाई स्कूल में अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया । संगोष्ठी को शुभारम्भ स्कूल की प्रबंधिका विद्युत देवी एवं प्रधानाचार्य नौनिहाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया । संगोष्ठी की अध्यक्षता एवं संचालन स्कूल व्यवस्थापक चेतन स्वरूप देशवाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
संगोष्ठी में शिक्षिका सुमन देवी ने समाज के विशेषत: ग्रामीण अंचलों में महिला की उपेक्षा के बारे में कहा कि अभी तक देहात क्षेत्र में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले महिला को उचित स्थान नहीं मिल पाया है। छात्रा गौरी ने कहा कि देहात क्षेत्रों में शहरी क्षेत्रों के मुकाबले महिलाओं के साथ ऐसी कोई घनौनी हरकत नहीं होती, जिससे युवती के परिवार को सबके सामने बेइज्जत होना पड़े। महिला की उपेक्षा तो होती ही है, जबकि हम किसी तरह से पुरूषों के मुकाबले में कम नहीं हैं।
विज्ञापन
छात्रा प्रिया चौधरी ने कहा कि आखिर समाज और परिवार उनको बारहवीं के आगे पढ़ने के लिए क्यों नहीं भेजता । लड़कियों से हमेशा यही कहा जाता है कि बस बहुत हो गई पढ़ाई । आपको घर का काम ही देखना है। छात्रा मोहिनी ने कहा कि समाज एवं आस-पास के माहौल को महिलाओं के प्रति बदलने के लिए हम सभी को मिलकर शिक्षित होना पड़ेगा और मेहनत कर उनको कुछ बनकर दिखाना होगा। तब कहीं जाकर उनके नजरिये में बदलाव आएगा । छात्रा समीक्षा ने कहा कि वैसे आजकल समाज महिलाओं के प्रति अपने विचार बदल रहा है, लेकिन यह काफी नहीं है। इसके लिए हमें प्रयत्न करने है । परिवार एवं गांव के लोगों की धारणा बदलने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है, चाहे वह खेल में हो या शिक्षा में हो । इन सभी में मेहनत और लगन से अच्छा करके लोगों के मुंह बंद किए जा सकते हैं।
संगोष्ठी में वर्षा, दुर्गेश, सोनियां, रितु, माधुरी दुबे एवं अंजली आदि छात्राओं ने अपने विचार प्रकट किए । अंत में छात्राओं ने नारी के उत्थान में सहयोग करने एवं उनकी मदद करने की शपथ ली । प्रबंधिका ने सभी का आभार व्यक्त किया । इस दौरान मनोज देशवाल, मुकेश कुमार शर्मा ,अजय कुमार , रवि चौधरी, दर्याब सिंह, महावीर सिंह, रामू काका ,प्रदीप कुमार , राम खिलाड़ी, मानिकचन्द्र आदि मौजूद रहे ।