{"_id":"5f50d3bf8ebc3e54eb2da279","slug":"antra-injection-will-be-available-at-health-and-wellness-centre-hathras-news-ali242807387","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी लगेंगे अंतरा इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी लगेंगे अंतरा इंजेक्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
गर्भनिरोधक इंजेक्शन अंतरा व छाया टेबलेट ने कुछ ही समय में महिलाओं के बीच खास जगह बनाई है। अनचाहे गर्भ को रोकने में कारगर इस इंजेक्शन और छाया टेबलेट की लाभार्थी महिलाओं की संख्या भी बढ़ी है। अभी तक इन दोनों साधनों की उपलब्धता प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक सीमित थी, लेकिन अब इसका दायरा जिले के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक बढ़ाया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इन दोनों को अपनाएं। लाभार्थी महिलाओं का अंतरा के केयर लाइन में पंजीकरण होगा, जहां से समय-समय पर उनकी काउंसिलिंग भी होती रहेगी। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि ग्रामीण इलाकों की महिलाएं अपने निकटवर्ती सेंटर पर जाकर इंजेक्शन लगवा सकती हैं।
तीन महीने में लगता है एक बार अंतरा इंजेक्शन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनाक्षी सिंह ने कहा है कि अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भधारण से बचने के लिए तीन महीने में एक बार लगाया जाता है। इसको लगाने से पहले यह जरूरी है कि कहीं महिला पहले से तो गर्भवती नहीं है। उनके मुताबिक अंतरा इंजेक्शन का करीब चार महीने तक असर रहता है। इसके लगाने से महिला को किसी प्रकार का कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है।
हर बृहस्पतिवार को मनता है अंतराल दिवस
जिला परिवार नियोजन एवं लोजिस्टिक्स प्रबंधक विजयपाल सिंह ने कहा है कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक से अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उप केंद्र और जिला अस्पताल में हर बृहस्पतिवार को अंतराल दिवस मनाया जाता है। अंतरा इंजेक्शन अनचाहे गर्भ को रोकने के लिए सुरक्षित व स्थायी गर्भनिरोधक विकल्पों में से एक है। अब तक करीब 2000 से अधिक महिलाओं को अंतरा की खुराक दी जा चुकी है। जिले में कुल 26 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में अंतरा इंजेक्शन व छाया टेबलेट एक्टिवेट करवाने का लक्ष्य शासन की ओर से दिया गया है, जिसको समय रहते हुए पूरा कर लिया गया है। अब इन सभी सेंटर पर अंतरा इंजेक्शन की सुविधा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
क्या है हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर
हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मातृत्व स्वास्थ्य, डिलीवरी की सुविधा, नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की सुविधा, किशोर स्वास्थ्य सुविधा, संक्रामक व गैर-संक्रामक रोगों के प्रबंधन की सुविधा मिलती है। आंख, कान, नाक और गले संबंधित बीमारियों का इलाज भी होता है।