फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anti-larva drug sprayed and fogging done in Ahiyapur

हाथरस: अहियापुर में एंटी लार्वा दवा छिड़कवाई, कराई फॉगिंग

Sat, 23 Sep 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Sat, 23 Sep 2023 12:38 AM IST
सार

शहर से लगे मोहल्ला अहियापुर में जलनिकासी का समुचित इंतजाम नहीं होने से पोखर बन गई है। पोखर पूरी तरह से गंदगी से अटी है। इस कारण इससे सटे इलाकों में बुखार व अन्य मच्छर जनित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इलाके में बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं।

विज्ञापन
Anti-larva drug sprayed and fogging done in Ahiyapur
अहियापुर में एंटी लार्वा दवा का छिड़काव करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : स्वास्थ्य विभाग

विस्तार

हाथरस शहर से लगे मोहल्ला अहियापुर में पोखर की वजह से बीमारियां फैलने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। शुक्रवार को विभाग की टीम इलाके में पहुंची। टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जाकर लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका टीम ने वहां फॉगिंग की।

विज्ञापन


बता दें कि शहर से लगे मोहल्ला अहियापुर में जलनिकासी का समुचित इंतजाम नहीं होने से पोखर बन गई है। पोखर पूरी तरह से गंदगी से अटी है। इस कारण इससे सटे इलाकों में बुखार व अन्य मच्छर जनित बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इलाके में बड़ी संख्या में लोग बीमार हैं। इनमें से कई का तो घरों पर ही इलाज चल रहा है तो काफी मरीज शहर व आसपास के जिलों के निजी चिकित्सालयों में भर्ती हैं।
विज्ञापन


मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि बीते 20 दिन में बीमारी के चलते दो लोगों की मौत हो चुकी है। इस कारण लोग दहशत में हैं। इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में खबर प्रकाशित की थी, जिसका संज्ञान लेकर सीएमओ ने विभागीय टीम को मोहल्ले में भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मलेरिया विभाग की टीम ने मच्छररोधी कार्यवाही करते हुए घर-घर जाकर कूलर की टंकी, फ्रिज की ट्रे, कबाड़ के पुराने बर्तन, टायर, गमला आदि में जमा पानी को खाली कराया। साथ ही वहां जमा पानी की गहनता के साथ जांच की। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया। नगर पालिका परिषद की टीम भी वहां पहुंचीं। नगर पालिका की टीम द्वारा मोहल्ले मोहल्ले में फॉगिग कराई गई।

मोहल्ला अहियापुर में शुक्रवार को टीम को भेजा गया। टीम ने आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जाकर सर्वे किया। मलेरिया विभाग की टीम ने सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की हे। एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया गया। नगर पालिका की टीम ने फॉगिंग की है। -डॉ. मंजीत सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed