{"_id":"59b6c9fe4f1c1bee7f8b5fac","slug":"another-child-died-due-to-fever-in-hasina","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसायन में बुखार से एक और बच्ची की हुई मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसायन में बुखार से एक और बच्ची की हुई मौत
अमर उजाला ब्यूरो हाथरस।
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
हसायन में बुखार से बच्ची की मौत के बाद होता हंगामा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से होने वाली मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को हसायन के गांव लोधीपुर में एक और मासूम बच्ची की मौत बुखार से हो गई। परिजनों ने हसायन के झोलाछाप चिकित्सक पर गलत इलाज का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चिकित्सक को हिरासत में ले लिया।
गांव लोधीपुर निवासी राजकुमार की पांच साल की मासूम बेटी आशा को चार दिन पहले बुखार आया था। राजकुमार ने आशा का उपचार हसायन के ही एक चिकित्सक के यहां कराया। चिकित्सक के इलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई। इससे आशा के परिजन भड़क गए। परिजनों ने डॉक्टर पर गलत उपचार करने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसके गलत उपचार की वजह से ही उनकी मासूम बेटी की मौत हुई है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को हिरासत में ले लिया है। वहीं, इससे हसायन में बुखार से मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। रविवार को भी दो लोगों की मौत बुखार से हो चुकी है।