{"_id":"69c6e9364968ab407e00b729","slug":"another-arrested-in-robbery-of-customer-service-center-operator-hathras-news-c-63-1-sali1025-104646-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट में एक और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट में एक और गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 02:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 28 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
कोतवाली पुलिस ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से हुई लूट की घटना में शामिल एक और आरोपी को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भोला उर्फ सुखेंद्र निवासी गांव बेरी कातौर जिला कासगंज बताया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए रुपयों में से 5000 रुपये की नकदी भी बरामद की है। बता दें कि अमित पुत्र मेघ सिंह निवासी टटी डंडिया को 20 मार्च को काली स्कार्पियो में सवार बदमाशों ने लूट लिया था। कोतवाली पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें से दो के पैर में गोली लगी थी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद