{"_id":"60e34f248ebc3e13531a5bed","slug":"another-accused-arrested-for-assaulting-soldiers-shaphu-news-ali2673616124","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाहियों से मारपीट करने वाले एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाहियों से मारपीट करने वाले एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
अवैध खनन रोकने गए सिपाहियों के साथ मारपीट मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मुकदमे में पंकज कुमार निवासी विधिपुर थाना हाथरस जंक्शन को घटना के दूसरे दिन और अब मुकेश कुमार पुत्र भरत सिंह उर्फ खड़ग सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गौरतलब है 23 जून की सुबह जलेसर रोड मानिकपुर पुलिस चौकी पर तैनात दो सिपाही एसडीएम के निर्देशानुसार क्षेत्र के गांव नगरिया अवैध मिट्टी खनन रोकने गए थे। वहां पर मिट्टी भरकर ला रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉला को उन्होंने रोक लिया और उसके ड्राइवर को कोतवाली लेकर चलने को कहा। इसी को लेकर तीनों के बीच कहासुनी होने लगी।
तीनों के मध्य मारपीट होती देख गांव के ग्रामीण उधर दौड़े आए। ग्रामीणों को आता देख दोनो सिपाही वहां से भाग लिए। ग्रामीणों ने सिपाहियों का पीछा कर उनको पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी थी। कोतवाल मनोज कुमार का कहना है पीड़ित सिपाहियों की तहरीर पर गांव के 23 लोगों के विरुद्ध कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।