फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anoop and Ritu Became champion in Dangal

रोहतक के अनूप भारत कुमार व दिल्ली की रितु बनीं भारत कुमारी

Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस।
अमर उजाला ब्यूरो, हाथरस। Updated Mon, 04 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anoop and Ritu Became champion in Dangal
भारत कुमारी रितु मलिक। - फोटो : amar ujala
हाथरस। ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में पहली बार अंतर राष्ट्रीय नियमों के तहत हुई खिताबी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन रविवार रात दो बजे तक चला। दंगल कमेटी ने देर रात तक विजेता पहलवानों को भारत कुमार और भारत कुमारी के पुरस्कार से नवाजा गया। भारत कुमार के लिए फाइनल मुकाबला रोहतक के सोमवीर व रोहतक के ही अनूप पहलवान के बीच हुई, जिसमें अनूप के जीते और उन्हें भारत कुमार चुना गया। भारत कुमारी के लिए फाइनल कुश्ती रितु मलिक रेलवे दिल्ली व मनीषा हरियाणा के बीच हुई, जिसमें सर्वाधिक अंक प्राप्त कर रितु मलिक भारत कुमारी चुनी गईं। 
विज्ञापन


 महिला पहलवानों के बीच 45 से 70 किग्रा भार वर्ग में कुश्तियां कराई गईं। पुुरुष पहलवानों की 80 से 120 किग्रा भार वर्ग में कुश्तियां हुईं। दंगल संरक्षक पूर्व विधायक राजवीर पहलवान व दंगल संयोजक देवेंद्र शर्मा ने भारत कुमार व भारत कुमारी के नामों की घोषणा की। उनको राजवीर सिंह अंतर्राष्ट्रीय पहलवान समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया। दंगल में रक्षपाल सिंह, प्रताप सिंह, राजकुमार, सुमित कुमार, ज्ञान कुमार ने रेफरी की भूमिका अदा की। दंगल में भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह परमार, नगराध्यक्ष मूल चंद वार्ष्णेय, यतेंद्र वार्ष्णेय, राकेश शर्मा अनाड़ी, मोहन पंडित, सुनीत आर्य सहित काफी भाजपाई मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed