{"_id":"68b047d6eb3ea23c3902d264","slug":"anniversary-of-shri-khatu-shyam-temple-of-saadabad-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव 2 सितंबर से, 5100 निशानों के साथ निकलेगी निशान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: श्री खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव 2 सितंबर से, 5100 निशानों के साथ निकलेगी निशान यात्रा
Thu, 28 Aug 2025 05:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 28 Aug 2025 05:43 PM IST
सार
वार्षिकोत्सव के तहत निशान यात्रा निकलेगी। निशान यात्रा में सूरजगढ़ का निशान सहित करीब 5100 निशान शामिल रहेंगे। श्रद्धालु दिल्ली के भजन गायकों के सुरों पर झूमेंगे।
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव पर बड़ी मां को आमंत्रित करते श्री खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद के बिजलीघर रोड स्थित श्री गोवर्धनधाम खाटू श्याम मंदिर पर चतुर्थ वार्षिकोत्सव के आयोजन की तैयारियों में तेजी आ गई है। आयोजक दिन रात चार दिवसीय आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
श्री गोवर्धनधाम खाटू श्याम मंदिर पर चतुर्थ वार्षिकोत्सव आयोजन के तहत मंदिर पर 2 सिंतबर को श्याम नाम की मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें महिलाएं अपने हाथों पर श्याम नाम की मेहंदी रचाएंगी। 3 सितंबर को भव्य निशान यात्रा नगर के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से निकाली जाएगी, जो जवाहर बाजार होते हुए नदी के पुल से मंदिर पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
5100 निशानों के साथ निकलेगी निशान यात्रा
वार्षिकोत्सव के तहत निशान यात्रा निकलेगी। निशान यात्रा में सूरजगढ़ का निशान सहित करीब 5100 निशान शामिल रहेंगे। श्रद्धालु दिल्ली के भजन गायकों के सुरों पर झूमेंगे। 4 सितंबर को मंदिर के निकट ही सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा।
विज्ञापन