फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Angry villagers locked the substation

बकाया बिल पर काटी बिजली: गुस्साए ग्रामीणों ने उपकेंद्र पर जड़ा ताला, 14 गांवों की आपूर्ति ठप, ऐसे माने सब

Wed, 27 Dec 2023 11:52 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 11:52 PM IST
सार

26 दिसंबर की शाम को विद्युत विभाग ने गांव अखईपुर की बिजली काट दी, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने बकाया जमा कर रखा है। बिजली काटे जाने की जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में उपभोक्ता देर शाम सोखना स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर पहुंच गए। 

विज्ञापन
Angry villagers locked the substation
सोखना बिजलीघर पर ग्रामीणों ने लगाया ताला - फोटो : संवाद

विस्तार

बकाया बिल जमा न करने पर विद्युत अधिकारियों ने गांव अखईपुर की बिजली काट दी। नाराज ग्रामीण 26 दिसंबर की शाम को सोखना स्थित 33 केवी उपकेंद्र पर पहुंच गए और वहां ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने उपकेंद्र से निकलने वाले फीडरों की आपूर्ति ठप कर दी। इस कारण कस्बा मेंडू सहित 14 गांवों की बिजली करीब 15 घंटे से अधिक समय तक ठप रही। 27 दिसंबर की सुबह अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब कहीं जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।

विज्ञापन

 
गांव अखईपुर में कुल 145 बकायेदार हैं। इन पर विभाग का साढ़े पांच से छह लाख रुपये का बकाया है। विभाग की तरफ से कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बकायेदार पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। अधिकारी बकायेदारों से ओटीएस में पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाते हुए बकाया जमा करने की अपील कर रहे हैं। हालांकि गांव में कई ऐसे उपभोक्ता भी हैं, जिन्होंने बकाया जमा कर रखा है। 26 दिसंबर की शाम को विद्युत विभाग ने गांव अखईपुर की बिजली काट दी, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी शामिल हैं, जिन्होंने बकाया जमा कर रखा है। बिजली काटे जाने की जब ग्रामीणों को जानकारी हुई तो बड़ी संख्या में उपभोक्ता मंगलवार की देर शाम सोखना स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बिजलीघर से निकलने वाले फीडरों की आपूर्ति को ठप कर दिया और बिजलीघर पर ताला डाल दिया। सुबह अन्य गांव के ग्रामीण भी यहां पहुंच गए। बिजली गुल रहने से सीर, सोखना और आधे कस्बा मेंडू सहित 14 गांवों की विद्युत आपूर्ति पूरी रात ठप रही। बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा सुबह लोगों को पेयजल संकट की समस्या से जूझना पड़ा। ऐसे में अधिकांश घरों में पानी की टंकी खाली होने से उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण

गांव में लगे हैंडपंपों पर पानी भरने के लिए लोगों की लाइन लगी रही। जानकारी पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस व विद्युत विभाग के अधिकारी बिजलीघर पर पहुंच गए। जहां पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच काफी देर तक वार्ता चली। वार्ता के दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को आश्वासन दिया गया कि जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है, वह जल्द जमा करेंगे। अधिकारियों ने कहा कि 28 दिसंबर को गांव में शिविर लगवाया जाएगा और बकायेदार अपना पैसा जमा कराएं। तब जाकर ग्रामीण बिजलीघर से हटे और आपूर्ति बहाल हो सकी।

33 केवी लाइन में फॉल्ट, बिजली रही गुल

कोहरे में शहर के नगला भूरा रोड प्रगतिपुरम स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र के लिए आने वाली 33 केवी की लाइन में फॉल्ट हो गया। इस कारण उपकेंद्र से निकलने वाले औद्योगिक क्षेत्र, अलीगढ़ रोड, नवल नगर, बागला जिला अस्पताल फीडर की बिजली काफी देर तक गुल रही। सूचना पर अधिकारी व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। बिजली विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने लाइन में आए फॉल्ट की तलाश कर उसे दूर किया। तब जाकर आपूर्ति बहाल हो सकी।

हमारा बिल पहले से ही जमा है। इसके बावजूद गांव के साथ ही हमारी बिजली भी काट दी गई है।-राजकुमार, अखईपुर
जिन उपभोक्ताओं पर बकाया है, उनके खिलाफ कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।-अमन प्रताप, अखईपुर
पूरी रात से बिजली नहीं है। सुबह भी बिजली नहीं आई। काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।-गोपीचंद, सोखना
बिजली दफ्तर पर बिल जमा करने के लिए कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कभी कर्मचारी नहीं मिलते तो कभी साइट नहीं चलती।-हुकम सिंह, अमरपुर घना
अखईपुर गांव के काफी उपभोक्ताओं पर बकाया है। बकायेदारों से लगातार ओटीएस का लाभ उठाते हुए बकाया जमा कराने की अपील की जा रही है। इसके बाद भी बकायेदार पैसा जमा नहीं कर रहे हैं। मंगलवार की शाम को गांव का कनेक्शन खुलवा दिया गया। बकायेदारों ने जल्द ही बकाया पैसा जमा करने का आश्वासन दिया है। बृहस्पतिवार को गांव में शिविर लगवाया जाएगा।-नरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, द्वितीय 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed