फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Angry villagers burst into Nagla Algerjee

नगला अलगर्जी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

Mon, 01 Feb 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Feb 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers burst into Nagla Algerjee

हाथरस। नगला अलगर्जी में तिराहे पर होलिका दहन के लिए तय जमीन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ लोगों ने रविवार देर रात जमीन पर लगे होलिका दहन के बोर्ड को हटाकर फेंक दिया और इसे अपनी जमीन बताकर कब्जे की कोशिश की। सुबह लोगों ने जब यह देखा तो वह इकट्ठे हो गए और आरोपी युवक पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन

हंगामे की खबर पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस भी मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से बात की। हाथरस देहात ग्राम पंचायत के प्रधान प्रतिनिधि राजवीर सिंह का कहना है कि हमेशा से ही इस जगह पर बासौड़ा पूजन होता रहा है। यह ग्राम पंचायत की भूमि है। कब्जे की कोशिश किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि जमीन उनकी है। इसका बैनामा उन्होंने कराया है। गांव के लोगों को गाटा संख्या को लेकर भ्रम है, जिससे वह इसे ग्राम पंचायत की जगह बता रहे हैं। बैनामे की एक प्रति हाथरस गेट पुलिस को दे दी गई है। मामले की जांच कर रहे एसआई मनोज शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों को धारा 107 और 116 के तहत पाबंद किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इस समस्या का निपटारा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed