फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Angered by not getting salary, Hathras municipal worker threatened

Hathras News: वेतन न मिलने से नाराज नगर पालिका कर्मी ने दी धमकी, पालिकाध्यक्ष पति पर लगाए यह गंभीर आरोप

Sat, 17 Feb 2024 07:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 17 Feb 2024 07:50 PM IST
सार

हाथरस नगर पालिका कार्यालय में तैनात कर्मचारी सोनिया सिंह ने नगर पालिकाध्यक्ष पति एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर पर आरोप लगाया है कि अगर तीन दिन में वेतन नहीं मिला, तो वह परिवार के साथ मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लेंगी। सोनिया सिंह ने डीएम को संबोधित शिकायती पत्र प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट नीरज कुमार को सौंपा।

विज्ञापन
Angered by not getting salary, Hathras municipal worker threatened
कलेक्ट्रेट में ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देने के बाद अपनी बात बतातीं कर्मचारी सोनिया सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

हाथरस नगर पालिका कार्यालय में तैनात कर्मचारी सोनिया सिंह ने नगर पालिकाध्यक्ष पति एवं पूर्व सांसद राजेश दिवाकर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कलेक्ट्रेट में ओसी कलेक्ट्रेट को ज्ञापन देकर कहा है कि अगर तीन दिन में वेतन नहीं मिला, तो वह परिवार के साथ मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह कर लेंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

सोनिया सिंह ने डीएम को संबोधित शिकायती पत्र प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट नीरज कुमार को सौंपा। उन्होंने कहा है कि उनकी पदोन्नति 4 अगस्त 2022 में तत्कालीन नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा की गई थी। इसके बाद उन्हें पदोन्नत वेतनमान भी दिया गया, लेकिन वर्तमान अध्यक्ष के पति पूर्व ने उनके अवकाश की अवधि तथा द्वितीय श्रेणी लिपिक के पद का वेतन काटकर शोषण शुरू कर दिया। उनसे एक लाख रुपये की मांग की। उन्होंने 15 हजार रुपये दे दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद उन्हें अपने आवासीय कार्यालय पर कार्य करने के लिए बुलाया। मना करने पर अभद्रता की गई। इसका ऑडियो भी सुरक्षित है। सोनिया ने कहा है कि वेतन न मिलने से वह आर्थिक संकट से जूझ रही हैं। उन्हें पालिकाध्यक्ष पति व उनके सहयोगियों से जान माल का खतरा है। उन्होंने डीएम से बिना किसी आदेश व कारण के रोके गए उनके सात माह के वेतन का तत्काल भुगतान कराने की मांग की है। 

सोनिया सिंह का मामला न्यायालय में चल रहा है। न्यायालय ने भी उन्हें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी माना है। मामला कोई है तो जांच कराई जाए। सोनिया सिंह का तबादला ईओ ने किया था। इन्होंने वहां ज्वाइन नहीं किया, इसलिए नो वर्क नो पे के आधार पर उनका वेतन नहीं दिया गया है। मैं सांसद टिकट की दौड़ में हूं, इसलिए वह बदनाम करने के लिए नाम ले रही हैं। -राजेश दिवाकर, पूर्व सांसद व पालिकाध्यक्ष पति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed