फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anger erupted on public representatives, posters were put up at the intersection

Hathras News: जनप्रतिनिधियों पर फूटा गुस्सा, चौराहे पर लगाए पोस्टर

Wed, 18 Jun 2025 02:13 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 18 Jun 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted on public representatives, posters were put up at the intersection
जनसमस्याओं के विरोध में मंदिर पर लगा बैनर। संवाद - फोटो : Samvad
जर्जर सड़क और चोक पुलिया की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। चामड़ गेट चौराहा व चामुंडा मंदिर के बाहर स्थानीय लोगों ने जनप्रतिनिधियों के विरोध में पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।
विज्ञापन





वार्ड 35 में चामड़ गेट क्षेत्र में करीब 15 हजार लंबे समय से सड़क जर्जर पड़ी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। बारिश से यहां जलभराव हो जाता है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि करीब दो साल से सड़कों का यही हाल है। इससे यहां दुर्घटना होने का डर बना रहता है। पूर्व में कई बार इन गड्ढों की वजह से ई-रिक्शा पलट भी गए हैं।
विज्ञापन




जल्द ही स्कूल खुल जाएंगे। बारिश का मौसम भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाएगी। इसी तरह इस क्षेत्र में पुलिया चोक पड़ी है। इससे गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। लोगों का आरोप है कि इन सड़कों पर होकर कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि अक्सर गुजरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बावजूद कोई इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों ने चामड़ गेट क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के विरोध में पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। यह पोस्टर सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। यूजर इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।






शहर में चर्चा का विषय बने पोस्टर

जनप्रतिनिधियों के विरोध में चामड़ गेट पर चस्पा किए गए पोस्टर शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक पर इन पोस्टर की चर्चा हो रही है। कोई इसे जनप्रतिनिधियों की उदासीनता का नतीजा बता रहा है तो कोई इसे विपक्ष की हरकत बता रहा है।







लंबे समय से सड़क जर्जर पड़ी है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो रहे हैं। इस कारण यहां दुर्घटना होती रहती है। जिम्मेदार सबकुछ जानते हुए भी मौन हैं।

- दानिश निवासी चामड़ गेट।






पुलिया चोक पड़ी है। इससे गंदा पानी सड़क पर आ जाता है। राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोई सुनवाई नहीं हो रही।

- ललित वार्ष्णेय, स्थानीय दुकानदार।






सड़कें जर्जर पड़ी हैं। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है, जिम्मेदारों को इस ओर ध्यान देना चाहिए। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही।

- गौरव निवासी चामड़ गेट।






नगर पालिका प्रशासन व पालिकाध्यक्ष से सड़क की मरम्मत कराने की कई बार मांग की जा चुकी है। पूर्व में नगर पालिका द्वारा दो बार इस सड़क की मरम्मत कराने के बहाने लीपापोती कर दी गई। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। आए-दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

- मनीष अग्रवाल, सभासद, वार्ड 35




विरोध गलत है। इस कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
-श्वेता चौधरी, पालिकाध्यक्ष हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed