{"_id":"68264432dc9121f83c088959","slug":"anger-and-uproar-among-the-contract-workers-against-the-accountant-hathras-news-c-56-1-sali1016-131565-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लेखाकार के खिलाफ फूटा संविदाकर्मियों का गुस्सा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लेखाकार के खिलाफ फूटा संविदाकर्मियों का गुस्सा, हंगामा
Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 16 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
जैतई रोड स्थित विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के कार्यालय में बृहस्पतिवार को संविदा विद्युत कर्मियों ने खंड के लेखाकार पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा और लेखाकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में संविदाकर्मियों ने बताया कि खंडीय लेखाकार द्वारा अपने पद का दुरुपयोग करते हुए समस्त कार्मिकों को मानसिक व वित्तीय रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। उनके कार्य व सामग्री क्रय के बीजकों को अटकाकर रखा हुआ है। भुगतान न होने के कारण कोई भी वाह्य एजेंसी खंड में कार्य करने के लिए तैयार नहीं है।
परिणाम स्वरूप आवश्यक सामग्री फ्यूज वायर, लॉग शीट, पेपर रिम, स्टेशनरी का सामान, उपकेंद्र व वितरण परिवर्तकों के रखरखाव व मरम्मत से संबंधित सामान क्रय नहीं हो पा रहा है, जिससे खंड में ट्रांसफॉर्मर तेजी से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। बीजकों को रोके रखे जाने से फर्म द्वारा इंटरनेट कनेक्टिविटी को बार-बार विच्छेदित किया जा रहा है, जिससे खंड की राजस्व वसूली व दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर संविदा कर्मी बलवीर, जितेंद्र सिंह, रवि, बृजेश कुमार, मनोज कुमार, सोनू, सूरजभान, संदीप कुमार, मुकेश कुमार, मोहन सिंह आदि मौजूद थे। अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने संविदाकर्मियों को आवश्यक कार्यवाही किए जाने के प्रति आश्वस्त किया है।