फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Anandi Devi Institute of Higher Education's examination center canceled

Hathras News: आनंदी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन का परीक्षा केंद्र निरस्त

Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 24 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Anandi Devi Institute of Higher Education's examination center canceled
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सिकंदराराऊ के आनंदी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया है। स्नातक तृतीय वर्ष व परास्नातक की मुख्य परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने इस संस्था को परीक्षा केंद्र बनाया था। इस परीक्षा केंद्र से जुड़े महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों को अलग-अलग परीक्षा केंद्रों से संबद्ध किया गया है। परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय प्रशासन की तरफ से यह दूसरी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन





इस केंद्र के परीक्षार्थियों की सोमवार से दूसरे केंद्रों पर परीक्षा होगी। सचल दल के सदस्यों ने शनिवार को यहां नकल पकड़ी थी। एक अलग कक्ष में परीक्षार्थियों को बैठाकर नकल कराने का मामला सामने आया था। इस परीक्षा केंद्र में क्षेत्र के श्री कृष्णा महाविद्यालय अगसौली सिकंदराराऊ, ओम भगवती डिग्री कॉलेज हसायन, एचसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी ढाबर अगसौली सिकंदराराऊ, श्रीकृष्ण योगीराज महाविद्यालय रतिभानपुर सिकंदराराऊ, श्री सुरेश कुमार पुंढीर डिग्री कॉलेज बांधनू, चौधरी पूरन सिंह महाविद्यालय शेखगढ़ी अगसौली सिकंदराराऊ और श्रीरामसनेही यादव डिग्री कॉलेज पुरदिलनगर के छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे थे।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनंदी देवी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन सिकंदराराऊ, श्री कृष्ण महाविद्यालय अगसौली सिकंदराराऊ और ओम भगवती डिग्री कॉलेज हसायन के छात्र-छात्राओं को मां जानकी देवी महाविद्यालय पोरा परीक्षा केंद्र आवंटित किया है, जबकि एचसी कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड टेक्नोलॉजी ढाबर अगसौली सिकंदराराऊ, श्रीकिशन योगीराज महाविद्यालय रतिभानपुर सिकंदराराऊ, सुरेश कुमार पुंढीर डिग्री कॉलेज बांधनू, चौधरी पूरन सिंह महाविद्यालय शेखगढ़ी अगसौली सिकंदराराऊ और श्री रामसनेही यादव डिग्री कॉलेज पुरदिलनगर के छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र सीपीएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज सिकंदराराऊ आवंटित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed