फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An innocent child died by drowning in a bucket full of water

Hathras News: बाल्टी में भरे पानी में डूबकर मासूम की मौत

Wed, 21 May 2025 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 21 May 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
An innocent child died by drowning in a bucket full of water
सोहिल का फाइल फोटो। - फोटो : Samvad
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौआ में मंगलवार की शाम एक 18 माह के मासूम की पानी की बाल्टी में डूबने से हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर कस्बा के एक निजी अस्पताल पर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजन रोने-बिलखने लगे।
विज्ञापन





दरअसल मंगलवार की शाम को गांव गढ़ौआ निवासी शाहरुख खान का 18 माह का पुत्र सोहिल घर पर किसी खिलौने से खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर में पानी से भरी 20 लीटर की बाल्टी के पास पहुंच गया और उसका खिलौना बाल्टी में गिर गया। मासूम अपने खिलौने को बाल्टी से निकालने की कोशिश कर रहा था।
विज्ञापन



जैसे ही वह बाल्टी की तरफ झुका तो उसका सिर पानी में घुस गया और काफी देर तक पानी में ही लटका रहा। कुछ देर बाद मां शबाना की नजर बाल्टी पर झुके सोहिल की तरफ गई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने मासूम को अचेत हालत में देखा तो उनकी चीख निकल गई। चीख सुनकर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पिता भी काम छोड़कर घर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आनन-फानन परिजन मासूम को लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे हाथरस रेफर कर दिया। परिजन उसे हाथरस के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed