{"_id":"6839dfbf317aed8bba0cc6c5","slug":"an-innocent-child-died-after-falling-from-a-tractor-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: पटाखास में ट्रैक्टर पर बैठा मासूम गिरा, उसके ऊपर से गुजरा हैरो, हुई मौत, परिवार में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: पटाखास में ट्रैक्टर पर बैठा मासूम गिरा, उसके ऊपर से गुजरा हैरो, हुई मौत, परिवार में छाया मातम
Fri, 30 May 2025 10:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 30 May 2025 10:11 PM IST
सार
ट्रैक्टर पर कुनाल बैठा था। ट्रैक्टर के पीछे हैरो लगा था। खेत की जुताई के दौरान कुनाल असंतुलित होकर गिर गया और हैरो उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मासूम कुनाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव पटाखास में एक ट्रैक्टर से गिरकर सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चा गांव में अपने फूफा के यहां गर्मी की छुट्टी में बहन के साथ आया था। उसके परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ के क्वार्सी निवासी भोला का बेटा कुनाल (7) अपनी बहन दिव्यांशी के साथ अपने फूफा रामबाबू दिवाकर के साथ गांव पटखास में आया था। परिजन का कहना है कि 30 मई की शाम को रामबाबू अपना खेत जोतने के लिए ट्रैक्टर चला रहे थे। ट्रैक्टर पर कुनाल भी बैठा था। ट्रैक्टर के पीछे हैरो लगा था। खेत की जुताई के दौरान कुनाल असंतुलित होकर गिर गया और हैरो उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बच्चे को परिवार के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को अपने साथ गांव ले आए। बालक के माता-पिता भी गांव पटाखास पहुंच गए। हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के पिता भोला ने बताया कि उनके दो बेटे कुनाल, छोटा बेटा कौशल और नौ वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। बड़ा बेटा कुनाल और दिव्यांशी अपने फूफा के यहां करीब 10 दिन पहले गर्मी की छुट्टी में आए थे।
विज्ञापन