फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   An assembly will Baghel candidate : raamaveer

एक विधानसभा में होगा बघेल प्रत्याशी: रामवीर

Mon, 30 May 2016 11:43 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 May 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
An assembly will Baghel candidate : raamaveer
अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट करते दिनेश देशमुख। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। बघेल समाज को सम्मान देने का काम सिर्फ बसपा ने किया है। पार्टी ने रामवती बघेल को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया गया। अब जिले की तीन विधानसभाओं में से एक विधानसभा से बसपा बघेल समाज का ही प्रत्याशी बनाने जा रही है। इस प्रत्याशी का नाम भी बघेल समाज के लोगों को ही तय करना होगा। यह विचार सोमवार को पुरानी कलेक्ट्रेट में बसपा द्वारा आयोजित वीरांगना लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 291वें जयंती समारोह में पूर्व मंत्री व सिकंदराराऊ के विधायक रामवीर उपाध्याय ने बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। 
विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने कहा कि बसपा छोड़कर जाने वाले बघेल समाज के लोगों को अन्य किसी भी राजनीतिक पार्टी में कोई सम्मान नहीं मिला। पूर्व सांसद एसपी सिंह बघेल इसके उदाहरण हैं। उन्हें बसपा ने दो बार फीरोजाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ाया। चुनाव हारे तो राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय महासचिव बनाकर सम्मान दिया, लेकिन वह पार्टी छोड़कर चले गए तो अन्य दलों में उनका क्या सम्मान है, यह किसी से भी छिपा नहीं हैं। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और सपा के शासन में समाज की उपेक्षा पर भी चिंता जताई और चुनाव में इसका बदला लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जोनल को-ऑर्डिनेटर एमएलसी सुनील चित्तौड़ ने भी बघेल समाज के लोगों को बसपा द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि बसपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी धर्म और समाज के लोगों का सम्मान सुरक्षित है। अध्यक्षता कर रहे पूर्व एमएलसी व जोनल संयोजक प्रताप सिंह बघेल ने भी बघेल समाज के लोगों से अपील की कि उनके समाज की वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर को सम्मान देने का काम सिर्फ बसपा ने ही किया है। विधायक गेंदालाल चौधरी ने कहा कि सपा और अन्य किसी दल ने कभी बघेल समाज को सम्मान नहीं दिया। बघेल समाज ने हमेशा बसपा का सहयोग किया है। अध्यक्षता प्रताप सिंह बघेल ने की और संचालन दामोदर एवं योगा पंडित ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर जोनल को-ऑर्डिनेटर सुनील चित्तौड़, पूर्व मंत्री चौधरी महेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, बसपा जिलाध्यक्ष दिनेश देशमुख, को-ऑर्डिनेटर सुनील सिंह, दशरथ सिंह, मंडल को-ऑर्डिनेटर बृजमोहन राही, लक्ष्मी सिंह बघेल, बनी सिंह बघेल केके दीक्षित, लोकसभा प्रभारी मनोज सोनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पंकज चौधरी, दामोदर सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, भगवान सिंह कुशवाहा, महेश कुशवाहा, लटूरी सिंह, सतेंद्र शर्मा, योगा पंडित, रमेश सिंह, ओकार सिंह वर्मा, जिला पंचायत सदस्य राजाराम फौजी, संजीव काका, हेमलता देशमुख सहित बड़ी संख्या में बसपा नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed