फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   amit shah

शाह को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर मनाया जश्न

Sun, 24 Jan 2016 11:22 PM IST
hathras
hathras Updated Sun, 24 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अमित शाह की पुन: ताजपोशी होने पर स्थानीय भाजपा नेताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि अमित शाह के पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने से स्पष्ट हो गया है कि पार्टी में संगठन की सोच रखने वाले क्रियाशील कार्यकर्ता ही महत्वपूर्ण दायित्वों के अधिकारी होते हैं। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. चंद्रशेखर रावल के अलीगढ़ रोड स्थित आवास पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी चलाकर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय के सपने को साकार कर पूरी दुनिया में भारत की श्रेष्ठता स्थापित करेगी। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला संयोजिका लक्ष्मी अरोरा ने शाह के नेतृत्व में भारत और भाजपा के उच्च शिखर पर पहुंचने का विश्वास जताया।

हर्ष व्यक्त करने वालों में डॉ. रजनीश चौधरी, रमेश चंद्र आर्य, सुभाष सेंगर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. एमपी सिंह, संजय सक्सेना, सुनीत आर्य, मोहन पंडित, विवेकशील राघव, डॉ. राजीव सिंह, अनिल गुप्ता, बंशी पंडित, भाष्कर सिंह, सचिन सिंह, राजकुमार शर्मा, विक्रम सिंह जादौन, आनंद पाठक, रूपेश उपाध्याय, कमल वार्ष्णेय, चौ. चंद्रवीर सिंह, महाराज सिंह, सचिन दीक्षित, बृजेश चौहान, उपेंद्र वार्ष्णेय आदि भाजपाई थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed