{"_id":"6813c674b38a0bda3509ed59","slug":"allegations-of-negligence-in-road-construction-villagers-enraged-hathras-news-c-56-1-sali1016-130920-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप, भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप, भड़के ग्रामीण
Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 02 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
सादाबाद-मथुरा मार्ग पर सड़क निर्माण में ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है। गुस्साए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को टीकैत पुल के पास नारेबाजी कर हंगामा किया।
ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क में मानक अनुसार सामग्री नहीं लगाई जा रही है। ग्रामीणों ने टीकैत पुल के पास सड़क पर किए गए डामरीकरण के कार्य को बेहद घटिया बताया। ग्रामीणों का आरोप था कि डामरीकरण का कार्य गलत तरीके से किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि सड़क में डामर को दूर-दूर डालकर इसके ऊपर से गिट्टी डाली जा रही है। जब सड़क की निचली परत पर डामर ठीक तरीके से नहीं डाली जाएगी तो ऊपर की गिट्टी कैसे चिपकेगी।
ऐसे तो सड़क बनने के बाद ही उखड़ना शुरू हो जाएगी। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण पीडब्लूडी द्वारा किया जा रहा है। अवर अभियंता प्रवीन यादव ने बताया कि सड़क निर्माण में यदि कहीं कोई कमी की गई है, उसे ठीक कराया जाएगा। सड़क निर्माण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक होना अच्छी बात है।