{"_id":"64bc014d2a591a141a0c0385","slug":"allegations-of-forced-ling-parivartan-on-fake-mangalamukhi-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: युवक टहल रहे थे, फर्जी मंगलामुखियों ने पकड़ा, जबरन लिंग परिवर्तन का आरोप, मामला पहुंचा थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: युवक टहल रहे थे, फर्जी मंगलामुखियों ने पकड़ा, जबरन लिंग परिवर्तन का आरोप, मामला पहुंचा थाने
Sat, 22 Jul 2023 09:48 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 22 Jul 2023 09:48 PM IST
सार
कुछ युवक रासमंडली में काम करते हैं। रात को युवक मंडी की तरफ टहल रहे थे। तभी नकली मंगलामुखी बने कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की। युवकों ने नकली मंगलामुखियों पर पैसे छीनने व जबरन लिंग परिवर्तन का आरोप लगाया।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रासमंडली में काम करने वाले कुछ युवकों ने नकली मंगलामुखियों पर जबरन लिंग परिवर्तन करने का आरोप लगाया है। युवकों ने किन्नरों पर मारपीट का भी आरोप लगाया है। मामला थाना हाथरस गेट तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
थाना हाथरस गेट क्षेत्र में नवल नगर के कुछ युवक रासमंडली में काम करते हैं। शुक्रवार की रात को युवक मंडी की तरफ टहल रहे थे। तभी नकली मंगलामुखी बने कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उनके साथ मारपीट की। युवकों ने नकली मंगलामुखियों पर पैसे छीनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
शनिवार को पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ मंगलामुखियों की गुरु मनीषा के घर पहुंचे और उन्हें पूरे मामले से अवगत कराया। युवकों ने गुरु मनीषा से मदद मांगी है। थाना हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव का कहना है कि मामला मारपीट का है। लिंग परिवर्तन का दबाव बनाने की बात निराधार है।
विज्ञापन