फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allegations of demanding money, orders for removal of clerk

Hathras News: रुपये मांगने का आरोप, लिपिक को हटाने के आदेश

Sun, 30 Nov 2025 01:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 30 Nov 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Allegations of demanding money, orders for removal of clerk
शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण के नाम पर अवैध रूप से रुपये मांगने के आरोप के मामले में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने संबंधित पटल सहायक को तुरंत हटाने के आदेश जारी किए हैं। यह शिकायत सासनी क्षेत्र की टीचर्स कॉलोनी निवासी योगेंद्र सिंह ने डीएम से की थी।
विज्ञापन

योगेंद्र सिंह का आरोप है कि शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए पटल पर तैनात लाइसेंस लिपिक राजकुमार व्यास ने उनसे रुपयों की मांग की। इसके साथ ही पूरे प्रकरण की जांच एडीएम वित्त डॉ. बसंत अग्रवाल को सौंपी गई है। डीएम ने निर्देश दिए कि मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि फिलहाल लाइसेंस लिपिक को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कराई जा रही है। इधर, राजकुमार व्यास पर कार्रवाई की बात सामने आने पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी एकत्रित हो गए। बता दें कि राजकुमार व्यास मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed