फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allegation of attempted encroachment on Chamunda Temple land

Hathras News: चामुंडा मंदिर की जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप

Sat, 05 Sep 2026 02:20 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 05 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Allegation of attempted encroachment on Chamunda Temple land
रमनपुर मंदिर की जगह पर कब्जे की सूचना पर पहुंची पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
शहर के रमनपुर स्थित प्रसिद्ध महामाई चामुंडा देवी मंदिर की जमीन पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने अवैध कब्जे का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मंदिर के पुजारी पाताल गिरी महाराज का आरोप है कि कुछ लोग मजदूरों को लेकर मंदिर परिसर की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस को सूचना देते ही वे मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


पुजारी और स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, यह जमीन रमनपुर के लोगों के पूर्वजों ने चामुंडा देवी मंदिर को दान में दी थी। तब से यहां गोशाला संचालन और अन्य धार्मिक कार्य किए जा रहे हैं। आरोप है कि कुछ भू-माफिया फर्जी बैनामे के दस्तावेज तैयार कर मंदिर की जमीन पर अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। जानकारी मिलते ही हाथरस गेट पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुजारी ने पुलिस प्रशासन से जमीन के कागजों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed