फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Allahabad team defeated kanpur by 70 run

इलाहाबाद की टीम ने कानपुर को 70 रन से हराया

Wed, 24 Feb 2021 09:38 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Allahabad team defeated kanpur by 70 run
टी-20 टूर्नामेंट में मैच विजेता प्रयागराज की टीम। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ (हाथरस)।
विज्ञापन

नगर पालिका के क्रीड़ास्थल में बुधवार को खेले गए क्रिकेट मैच में इलाहाबाद की टीम ने कानपुर की टीम को 70 रन से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। इलाहाबाद की टीम के इमरान ने आठ चौके और तीन छक्के लगाकर शानदार 52 रन की पारी खेली। इलाहाबाद के गेंदबाज किरमानी ने तीन विकेट लेकर हैट्रिक लगाई।

पहले खेलते हुए इलाहाबाद की टीम ने कुल 198 रन बनाए। टीम के बल्लेबाज निर्भय ने तीन चौके और तीन छक्के लगाकर 41 रन का योगदान दिया। जवाब में कानुपर की टीम 128 रन बनाकर आउट हो गई। कानपुर की टीम की तरफ से हरेंद्र ने शानदार पारी खेलते हुए टीम को जिताने का प्रयास किया। उन्होंने तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से 55 रन की पारी खेली। उनके बाद सतीश ने दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 28 रन बनाए, लेकिन बाकी के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए। इस प्रकार इलाहाबाद की टीम ने कानपुर की टीम को 70 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट में इलाहाबाद की टीम के किरमानी ने तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट लेकर हैट्रिक बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed