फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All work leave, First Vote ...

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो...

Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Sat, 13 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
All work leave, First Vote ...
श्रीमती अमोल कुमारी इंटर कालेज धौरपुर में मतदान की शपथ लेती छात्राएं व शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस। अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत हाथरस जंक्शन क्षेत्र के श्रीमती अमोल कुमारी इंटर कॉलेज धौरपुर में छात्र-छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की शपथ ली। शपथ ली गई कि मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। छात्राओं ने यह नारा बुलंद किया कि सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो। इस मौके पर अपील की गई कि यहां 18 अप्रैल को वोटिंग होगी, इसलिए सभी वोट सबसे पहले वोट डालने जाएं।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रधानाचार्य केके सेंगर ने कहा कि हर मतदाता के लिए मतदान करना बेहद जरूरी है। तभी वह अपने अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव कर सकता है, जोकि उसकी आवाज को संसद तक में पहुंचा सके। अध्यापिका ज्योति ने कहा कि महिलाओं को चाहिए कि वह लोकतंत्र के इस उत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान कर भाग लें। महिलाएं ऐसी सरकार बनाएं, जो उसके हित की बात करती हो। वर्षा वर्मा ने कहा कि  आज नारी सशक्तीकरण का दौर चल रहा है। ऐसे में महिलाओं का मतदान करना बेहद अहम है। ऐसी सरकार बननी चाहिए, जो छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा पर विशेष रूप से फोकस रखे।
विज्ञापन


मुनेेंद्र कुमार ने इस मौके पर कहा कि इस बार ऐसा सांसद चुनना है, जिसकी करनी और कथनी में फेर नहीं हो। वह जनता के बीच का व्यक्ति हो और उसे हर किसी के दुख-दर्द से लगाव हो। कार्यक्रम में दिनेश कुमार, कुमकुम, साक्षी, प्रिया, शिखा, काजल, सोनम, अंजलि, पायल, डिंपल, गुंजन, राधिका, निशा, तृप्ति, दीक्षा, पावनी, सोफिया बानो, गौरी, भूमिका, पूनम, राधा, आरती आदि ने विचार व्यक्त किए। संचालन केके सेंगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed