फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   all staff of shreemati indira gandhi junior high school salary held

श्रीमती इंदिरा गांधी स्कूल के पूरे स्टाफ के वेतन पर लगाई रोक

Fri, 31 Jul 2020 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
all staff of shreemati indira gandhi junior high school salary held
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

विभागीय सूचना न देना अब एक जूनियर हाईस्कूल संचालक को मंहगा पड़ गया है। बीएसए ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर श्रीमती इंदिरा गांधी जूनियर हाईस्कूल के पूरे स्टाफ के वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी है।
पिछले दिनों बीएसए कार्यालय में बैठक हुई थी, जिसमें जिलेभर के बेसिक शिक्षा परिषद के सहायता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व प्रबंधक शामिल हुए थे। इन सभी सहायता प्राप्त विद्यालयों से विभिन्न सूचनाएं मांगी गईं थीं। सूचनाएं नहीं देने पर श्रीमती इंदिरा गांधी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य व प्रबंधक को नोटिस जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि विद्यालय में हुई नियुक्ति संबंधित जांच उच्चाधिकारियों के समक्ष चल रही है। इसके बाद भी सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं। इसके साथ ही बीएसए को विद्यालय में अवैध नियुक्ति किए जाने की शिकायतें भी मिली थीं। विद्यालय संचालक द्वारा सूचनाओं नहीं देने से भी इन शिकायतों को बल मिलता है। बीएसए ने अब अग्रिम आदेशों तक के लिए विद्यालय के समस्त स्टाफ के वेतन पर रोक लगा दी है। इससे पूर्व बीएसए विद्यापति स्कूल के पूरे स्टाफ के वेतन पर रोक लगा चुके हैं।
विज्ञापन

इस वक्त फर्जी नियुक्तियों के संबंध में जांच चल रही है। इसे लेकर श्रीमती इंदिरा गांधी जूनियर स्कूल के प्रबंधक से सूचनाएं मांगी गईं थीं, लेकिन उनके द्वारा सूचनाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। यही वजह है कि अब इस स्कूल को मिलने वाली वेतन की ग्रांट पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मनोज कुमार मिश्र, बीएसए हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed