फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   All rules of corona curfew broken in front of crowd

भीड़ के आगे टूटे कोरोना कर्फ्यू के सारे नियम

Wed, 12 May 2021 11:22 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
All rules of corona curfew broken in front of crowd
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में दी गई छूट कभी भी भारी पड़ सकती है। छूट किराने, फल, सब्जी, दवा की जरूरी दुकानों को दी गई है, लेकिन बाजार में कपड़ा, कन्फेक्शनरी, ज्वैलरी, मोबाइल फोन और साइकिल आदि की दुकानें बदस्तूर खुल रही हैं। कोरोना कर्फ्यू का जमकर उल्लंघन किया जा रहा है तो वहीं कोरोना को लेकर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का भी पालन नहीं किया जा रहा।
बाजार में जहां जमकर भीड़ उमड़ रही तो वहीं, अधिकांश लोग मास्क पहनकर भी नहीं आ रहे। दो गज की सामाजिक दूरी की तो धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पालन कराने वाले भी सख्त नजर नहीं आ रहे हैं। बुधवार को भी सादाबाद के बाजारों में सुबह सात से 11 बजे तक जमकर भीड़ उमड़ी। बाजार में कई बार जाम भी लग गया। विनोवा नगर चौराहे, सहप ऊ रोड पर भी जमकर भीड़ लगी रही। गैर जरूरी सामान की दुकानें खुली रहीं। कई दुकानदारों ने तो पूरे दिन शटर खोल बंद कर अपनी दुकानें खोलीं।
विज्ञापन

पुलिस बल ने किया भ्रमण, दी चेतावनी
कोरोना कर्फ्यू का पालन कराने के लिए बुधवार की शाम को कोतवाल डीके सिसौदिया ने पुलिस फोर्स के साथ मुख्य बाजार का भ्रमण किया और लोगों से कोरोना कर्फ्यू और दिशा-निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि कोरोना कर्फ्यू व दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शराब की दुकानों पर भीड़, निर्देशों का पालन नहीं
कोरोना कर्फ्यू के दौरान सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शराब की दुकानों को खोलने की दी गई छूट के तहत शराब की दुकानों पर पियक्कड़ों की जमकर भीड़ रही। मथुरा अड्डा सहित ब्लॉक के सामने शराब की दुकान पर चार घंटे तक लोग शराब खरीदने के लिए उमड़ते रहे। कई कई बार तो यहां इतनी अधिक भीड़ हो गई कि कोरोना के नियम कानून हवा में उड़ते हुए नजर आए। हालांकि पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन लगवाकर सामाजिक दूरी का पालन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed