फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh police will consider Laxman wrestling massacre

बहुचर्चित लक्ष्मण पहलवान हत्याकांड की विवेचना करेगी अलीगढ़ पुलिस

Mon, 08 Jul 2019 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh police will consider Laxman wrestling massacre
बहुचर्चित लक्ष्मण पहलवान हत्याकांड की विवेचना करेगी अलीगढ़ पुलिस
विज्ञापन

लक्ष्मण सहित दो लोगों को ताबड़तोड़ फायरिंग कर गोलियोें से भून दिया था हमलावरों ने
कई नामजदों को गिरफ्तार कर लिया था पुलिस ने, एक ग्राम प्रधान भी है मामले में आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बहुचर्चित लक्ष्मण पहलवान व उसके साथी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले की विवेचना शासन ने अलीगढ़ जनपद स्थानांतरित कर दी है। अब इस बहुचर्चित मामले की विवेचना अलीगढ़ की क्राइम ब्रांच करेगी।
उल्लेखनीय है कि इस साल जनवरी माह में अलीगढ़ रोड नहर के निकट कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर स्थानीय इगलास अड्डा निवासी लक्ष्मण पहलवान व उसके एक साथी की हत्या कर दी थी। यह दोनों कार में सवार थे और हमलावर भी कई वाहनों में सवार होकर आए थे। घटना के बाद इलाके में दहशत व्याप्त हो गई थी। इस घटना की रिपोर्ट कुछ नामजदों व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने विवेचना में अफोया के शैलू प्रधान का नाम भी उजागर किया था। शैलू के यहां की पुलिस ने कुर्की भी कर ली थी लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। शैलू की ओर से भी काफी लोग एसपी ऑफिस गए थे और शैलू के निर्दोष होने की बात कही थी। पुलिस ने मामले में चार्जशीट भी लगा दी थी। अब शासन के आदेश पर इस बहुचर्चित मामले की विवेचना शासन ने हाथरस की बजाय अलीगढ़ जनपद ट्रांसफर कर दी है। इस सिलसिले में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि इस मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ में क्राइम ब्रांच के पास पहुंच गई है। वैसे यहां से चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed