फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh gang had committed theft in godown, four arrested

Hathras News: अलीगढ़ के गिरोह ने की थी गोदाम में चोरी, चार गिरफ्तार

Tue, 11 Jul 2023 01:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 11 Jul 2023 01:17 AM IST
सार

28 जून को शेख मोहम्मद निवासी मोहल्ला हुण्डावाला मेंडू थाना हाथरस जंक्शन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि चोर उनके मकान निर्माण सामग्री के गोदाम से लोहे की खिड़की व सटरिंग सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर मैक्स पिकअप गाड़ी में लादकर ले गए थे।

विज्ञापन
Aligarh gang had committed theft in godown, four arrested
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलीगढ़ का गिरोह हाथरस में पिकअप गाड़ी से आकर हाथरस में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार 12 दिन पहले हाथरस जंक्शन क्षेत्र में मकान निर्माण सामग्री के गोदाम हुई चोरी का खुलासा किया है।

विज्ञापन


गत 28 जून को शेख मोहम्मद निवासी मोहल्ला हुण्डावाला मेंडू थाना हाथरस जंक्शन ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका कहना था कि चोर उनके मकान निर्माण सामग्री के गोदाम से लोहे की खिड़की व सटरिंग सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर मैक्स पिकअप गाड़ी में लादकर ले गए थे। एसपी देवेश कुमार ने घटना के खुलासे के लिए पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया था।
विज्ञापन


टीम ने अलीगढ़ निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी सोनू पुत्र प्रेमचन्द्र निवासी शक्ति नगर गूलर रोड थाना बन्नादेवी, इरशाद उर्फ कानून पुत्र मुस्ताक निवासी निकट फातिमा मस्जिद, गली नं0 19 मामूद नगर थाना रोरावर, नौशाद बेग पुत्र मुर्तजाबेग निवासी एसके लाज भुजपुरा चौकी के पीछे थाना कोतवाली नगर अलीगढ और सतेन्द्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी द्वारिकाधीश मंदीर के पीछे नगला मसानी थाना देहली गेट अलीगढ़ हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह चोरी से पहले बाइक से रैकी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रात में सामान चोरी कर लोडर वाहन में लाद कर ले जाते थे। उन्होंने अलीगढ के थाना अकराबाद क्षेत्र से सात जुलाई को पंपिंग सैट इंजन चोरी किया था। इसके अतिरिक्त पूर्व में भी हाथरस के बाईपास से लोहे के बोल्ट, इंजन व चौकीदार का फोन, मेण्डु रेलवे क्रासिंग के पास दुकान से लोहे की सटरिंग की प्लेट व लोहे की खिड़की और चौकीदार का फोन चोरी किया था। आरोपी चोरी का माल अलीगढ़ में एक कबाडी को बेचते थे। कबाडी के तीन भाई भी चोरी में इनका साथ देते थे। सामान बेचने के बाद मिली रकम को यह आपस में बांट लेते थे।

यह हुआ बरामद

  • पांच लोहे की प्लेट
  • एक इंजन
  • दो मोबाइल फोन
  • 20 किलोग्राम लोहे के नटबोल्ट
  • 2 तमंचे 315 बोर,कारतूस
  • घटना में प्रयुक्त एक बाइक
  • एक मैक्स पिकअप वाहन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed