फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Aligarh defeated Kasganj in the opening match.

Hathras News: उद्घाटन मैच में अलीगढ़ ने कासगंज को हराया

Sat, 14 Mar 2026 02:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 14 Mar 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Aligarh defeated Kasganj in the opening match.
खिलाड़ियों का हाथ मिलाकर परिचय करते अतिथि - फोटो : samvad
माध्यमिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ मंडल के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बीच गुरु गौरव कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत शुक्रवार को केएल जैन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में हुई। उद्घाटन मैच में अलीगढ़ की टीम ने कासगंज की टीम को हराया।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ पूरन सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शिक्षकों द्वारा खेल गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को सराहनीय बताया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच अलीगढ़ स्कॉलर्स और कासगंज टाइटंस की टीमों के बीच खेला गया। शुभारंभ फोकस अल्ट्रासाउंड के डायरेक्टर डॉ. विकास शर्मा और कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने किया। मौके पर केएल जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. दीपक जैन एवं डॉ. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कासगंज टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। अलीगढ़ स्कॉलर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए। टीम की ओर से आशीष चौधरी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 69 रनों की आकर्षक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कासगंज टाइटंस की टीम निर्धारित लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और पूरी टीम ऑल आउट हो गई।
कासगंज की ओर से मयंक गुप्ता ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। गेंदबाजी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आशीष चौधरी ने मात्र 11 रन देकर चार विकेट झटकते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। दूसरे मैच का उद्घाटन यूनियन एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. विकास सिंह और केएल जैन इंटर कॉलेज के उप प्रबंधक अंजय कुमार जैन ने किया। इस मुकाबले में हाथरस एलाइट के कप्तान मानवेंद्र सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया।

हाथरस एलाइट की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 173 रनों का स्कोर खड़ा किया, जिसमें कप्तान मानवेंद्र सिंह की शानदार और जिम्मेदार पारी आकर्षण का केंद्र रही। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एटा एजुकेटर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी और हाथरस एलाइट ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन और प्रभावशाली कप्तानी के लिए मानवेंद्र सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed