{"_id":"6a3c3eea5c72efc0610422f4","slug":"alam-procession-taken-out-in-memory-of-hazrat-hasan-and-hussain-hathras-news-c-56-1-hts1003-150436-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हजरत हुसैन की याद में निकला अलम का जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हजरत हुसैन की याद में निकला अलम का जुलूस
Thu, 25 Jun 2026 02:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 02:02 AM IST
सार
जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस के दौरान नगर में अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं की गईं।
विज्ञापन
अलम के जुलूस में मौजूद लोग।
- फोटो : samvad
विस्तार
हाथरस में मुहर्रम के अवसर पर बुधवार को चांद की आठवीं तारीख पर हजरत इमाम हुसैन की याद में अलम का जुलूस निकाला गया। जुलूस की शुरुआत खाई किला गेट से हुई, जो नगर के निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पुनः किला गेट पर संपन्न हुआ।
विज्ञापन
जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। जुलूस के दौरान नगर में अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं की गईं। अंत में कार्यक्रम का समापन दुआओं के साथ किया गया। इस अवसर पर बहुजन समाज पार्टी के जिला महासचिव रईस अहमद अब्बासी, मोहर्रम कमेटी अध्यक्ष नजीर खान, आस मोहम्मद, आमिर अब्बासी, दिलशाद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन