फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Akhilesh Yadav take care of his family and MLAs: Bhupendra Chaudhary

अखिलेश यादव अपने परिवार और विधायकों को संभालें : भूपेंद्र चौधरी

Mon, 12 Sep 2022 12:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh Yadav take care of his family and MLAs: Bhupendra Chaudhary
फोटो43 हैली पेंड पर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते जिलाध्यक्ष व सिकन्द्राराऊ विधायक।संवाद - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा है अखिलेश यादव के काफी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। ऐसे में अखिलेश यादव अपने परिवार और विधायकों के बारे में सोचें। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। लंबे समय से पार्टी की विचारधारा से जुड़े हैं। कुर्सी उनके लिए महत्वपूर्ण नहीं है। वह यहां लोनिवि के अतिथि गृह में वार्ता कर रहे थे।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को लेकर पिछले दिनों अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बयान को लेकर पूछने पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव पहले विधायकों और घर परिवार को संभाले। अपने गठबंधन के लोगों को सभालें।
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि वह जाट कुल में पैदा हुए हैं। भाजपा के स्थानीय सभासदों द्वारा किए जा रहे धरना-प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि वह अपने ही कार्यकर्ता हैं और वह पूरे मामले की जानकारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निकाय चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है। पिछली बार की तरह निकाय चुनाव में अपना परचम लहराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वह स्वतंत्र देव सिंह के बचे हुए कार्यकाल को पूरा कर रहे हैं। मौके पर भाजपा के सांसद राजवीर दिलेर, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, विधायक सदर अंजुला माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, चेयरमैन आशीष शर्मा, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed