फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Akhilesh also expressed confidence in Spaiyon

सपाइयों ने जताया अखिलेश में विश्वास

Sun, 01 Jan 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Sun, 01 Jan 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh also expressed confidence in Spaiyon
सपा जिला कार्यालय पर बैठक करते पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की जिला इकाई की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। इसमें सभी नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में एकजुट होकर विश्वास जताया। इस बारे में सर्वसम्मति से प्रस्ताव भी पारित किया गया। सपाइयों ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को मुखिया बताते हुए कहा कि हम सभी उनका सम्मान करते हैं। सपाइयों ने सर्वसम्मति से पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए वाहनों द्वारा लखनऊ पहुंचने का भी संकल्प लिया।
विज्ञापन


सपाइयों ने पार्टी को नहीं टूटने देने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. एम खान, राजेश सिंह गुड्डू, अजय कुमार शर्मा, गिनेश यादव, हरवीर तोमर, अजय रावत, महेंद्र सिंह सोलंकी, जाहिद अली गुड्डू, ठाकुर नेत्रपाल सिंह, विजय सिंह प्रेमी, यश कुमार साहनी, भगवानदास गुप्ता, रवि मोहम्मद, अनिल जादौन, मंजूर अहमद अब्बासी, सुमित्रा देवी, वासिद राजा, वशीर अहमद, बसंतलाल, रामबाबू सिंह चौहान, वीरेशचंद्र यादव, अनूप गुप्ता, राजू खान, मुश्ताक अली, सुनीता यदुवंशी, ठाकुर अशोक कुमार हिटलर, रजनी सेंगर, ठाकुर हिमांशु, रामदेव, सहित बड़ी संख्या में सपाई उपस्थित थे।
विज्ञापन


सीएम अखिलेश यादव और सपा महासचिव रामगोपाल यादव के निष्कासन के बाद सपा में उठे बवंडर की हलचल शनिवार को भी जिले के सियासी गलियारों में महसूस की गई। सपाई दिन भर इस घटनाक्रम को लेकर बेचैन रहे और यही दुआ करते रहे कि चुनाव से ठीक पहले पार्टी इस संकट से बाहर निकल आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रदेश नेतृत्व के आदेश पर शनिवार दोपहर को जिला नेतृत्व ने इमरजेंसी बैठक बुलाकर इस सियासी संकट के दौर में जिले में पार्टी संगठन को एकजुट रखने पर मंथन किया। सर्वसम्मति से अखिलेश और मुलायम दोनों के समर्थन में प्रस्ताव पारित करके पार्टी को एकजुट दिखाने की भी कोशिश की गई। हालांकि शाम तक अखिलेश और रामगोपाल का पार्टी से निष्कासन रद होने की खबर आई तो सपाइयों ने राहत महसूस की।

सपाइयों में जश्न का माहौल देखा गया, मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया। दरअसल, शुक्रवार शाम को अखिलेश और रामगोपाल यादव के सपा से निष्कासन के बाद सपा दो फाड़ होने के कगार पर पहुंच गई थी। चुनाव की दहलीज पर खड़े राज्य में पार्टी की इस हालत ने न केवल विधानसभा चुनाव के घोषित प्रत्याशियों को बेचैन कर दिया, बल्कि आम सपाइयों को भी अपना सियासी भविष्य खतरे में नजर आने लगा। हालांकि तीनों प्रत्याशियों ने तो मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताकर अपना अलग कदम तय कर दिया, लेकिन जिलाध्यक्ष समेत बाकी पार्टी के सामने यह सवाल था कि आखिर इस धर्मसंकट से कैसे निकला जाए।

इस पर मंथन के लिए ही जिलाध्यक्ष ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आनन-फानन जिला कार्यालय पर अहम बैठक बुलाई। मकसद था, संकट की इस घड़ी में पार्टी को एकजुट रखना और कार्यकर्ताओं को यह संदेश देना कि यह संकट जल्द दूर हो जाएगा। हुआ भी ऐसा ही। जब तक जिला कार्यालय पर सपा की बैठक खत्म हुई, तब तक लखनऊ से भी यह संदेश आ गया कि समाजवादी कुनबे की कलह दूर हो गई है। सीएम और उनके चाचा रामगोपाल यादव का पार्टी से निष्कासन रद हो चुका है और पार्टी ने फिर से अखिलेश के नेतृत्व में ही आगामी चुनाव लड़ने का ऐलान किया।

इसके बाद मंथन के लिए बुलाई गई सपा की यह बैठक जश्न समारोह में तब्दील हो गई। पार्टी का सियासी संकट सुलझने की चमक सपाइयों के चेहरों पर साफ दिख रही थी। कार्यकर्ताओं के सामने यह भी स्पष्ट हो चुका था कि सपा में अब अखिलेश यादव का ही जलवा कायम रहेगा और अगला चुनाव उनके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। सपाइयों को उम्मीद है कि पार्टी इस संकट से हुए नुकसान से जल्द ही उबर जाएगी।


सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव को दोबारा पार्टी में शामिल किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया। सपाइयों ने जगह-जगह मिष्ठान बांटकर हर्ष व्यक्त किया। जिला कार्यालय पर मिष्ठान वितरित करने वाले सपाइयों में प्रमुख रूप से जिला महासचिव डॉ.एम खान, जिला उपाध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव अजय रावत, हरवीर तोमर, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र सिंह सोलंकी, जिला प्रवक्त राजेश सिंह गुड्डू, जाहिद अली फौजी, ठाकुर नेत्रपाल सिंह, रवि मोहम्मद, वासिद राजा, यशकुमार साहनी, भगवानदास गुप्ता, अनूप गुप्ता, राजू खांन, मुस्ताक अली, अंजना अग्रवाल, सुनीता यदुवंशी, ठाकुर अशोक कुमार सिंह, रजनी सेंगर, शकील अहमद, डॉ.सियाराम गौतम, हिमाशु ठाकुर, रामदेवी, सोनम वेगम, लता देवी, सुकुना, विवेक चौहान, शानू, शीलेंद्र, सीतादेवी, रामवीर सिंह यादव सहित बड़ी संख्या में सपाई उपस्िाित थे। सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष डॉ.प्रशांत यादव के नेतृत्व में भी सीएम को पार्टी में वापस लेने पर हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया। उनके साथ अविनाश पचौरी, राहुल, अरुण, योगेंद्र, रोहित सहित कई लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed