फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   air polluted due to garbage burning

कचरे के ढेरों में आग से दूषित हो रही हवा

Sun, 04 Apr 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
air polluted due to garbage burning
एसडीएम की नाराजगी के बाद कूड़े में लगाई गई आग को बुझाते नगर पंचायत कर्मी - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

नगर में कूड़ा जलाकर वातावरण को प्रदूषित किया जा रहा है। इसे लेकर नगर पंचायत बिल्कुल गंभीर नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। अधिकारियों की यह चुप्पी लोगों को बीमार कर रही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सादाबाद इंटर कॉलेज के पास एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर टायर आदि जलाने वालों को आग न लगाने की कड़ी चेतावनी दी थी।
इसके बावजूद रात में कबाड़े के टायरों में आग लगाई जा रही है, जिससे नगर का वातावरण प्रदूषित हो रहा है। इधर, गत दिनों बस स्टैंड के पास भी नगर पंचायत कर्मी द्वारा एकत्रित किए गए कूड़े के ढेर में लगी आग को देख एसडीएम नाराज हो गए। उन्होंने मौके पर स्वच्छता निरीक्षक को बुलाकर इस तरह कूड़े के ढेर में आग लगाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बावजूद नगर पंचायत ने अभी तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की है। आए-दिन नगर में कूड़े-कचरे के ढेर में आग लगाई जा रही है, जिससे वातावरण प्रदूषित हो रहा है और लोगों को सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश, खांसी, आंखों में जलन जैसी समस्या हो रही है। नगर के युवा समाजसेवी अमित वर्मा ने बताया कि रोजाना रात को टायरों के जलाए जाने सेे सो पाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने एसडीएम से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed