फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agriculture Department

हाथरस: कृषि विभाग में तैनात लिपिक बर्खास्त

Wed, 08 Jul 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Department
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कृषि विभाग में तैनात लिपिक को शासन के निर्देश पर बर्खास्त कर दिया गया है। शिकायत के आधार पर हुई जांच में पाया गया कि उक्त लिपिक ने अपने पिता की मृत्यु के बाद मृतक के आश्रित में अनियमित तरीके से नौकरी ली। निदेशालय के निर्देश पर डीडी कृषि ने उक्त लिपिक को बर्खास्त कर दिया है। इस पूरे मामले की शिकायत नागरिक कल्याण भ्रष्टाचार अपराध एवं अपराध निवारण समिति के राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार शर्मा ने की थी।
कृषि विभाग में मनीष जैन के पिता अशोक कुमार जैन कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत थे। 8 जुलाई 1999 को अशोक कुमार जैन की मृत्यु के पश्चात मनीष जैन ने मृतक आश्रित में नौकरी के लिए आवेदन किया था। आवेदन में अपनी मां को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में सेवारत होना दर्शाया गया था। जांच के आधार पर निदेशालय ने पाया कि शासनादेश के विपरीत मनीष जैन की नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन

जांच में पाया कि मनीष उक्त पद के लिए अर्ह नहीं थे, क्योंकि कनिष्ठ लिपिक अशोक कुमार की पत्नी बीना जैन स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के रुप में सरकारी सेवा में समायोजित थीं। इस संबंध में डीएम ने शासन को अवगत कराया। डीएम द्वारा अवगत कराने के उपरांत शासन ने परीक्षण के बाद उक्त लिपिक की नौकरी को तत्काल समाप्त किए जाने के लिए डीडी कृषि को निर्देश जारी किए। इन निर्देशों के क्रम में डीडी कृषि एचएन सिंह ने उक्त लिपिक को बर्खास्त कर दिया है। डीडी कृषि ने बताया कि निदेशालय के निर्देश के क्रम में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed