फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agra, won the final by six wickets

छह विकेट से आगरा ने जीता अंतिम मुकाबला

Sat, 30 Apr 2016 11:16 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 30 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Agra, won the final by six wickets
मैच के खिलाड़ियों को सम्मानित करते अतिथि - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
हाथरस। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा स्थानीय डीपीएस क्रिकेट ग्राउंड पर मथुरा मंडल के अंडर 19 क्रिकेट मैचों की श्रृंखला के अंतिम मैच में शनिवार को मथुरा और आगरा के बीच रोमांचक क्रिकेट मुकाबला हुआ। आगरा की टीम छह रनों से मैच जीत गई। 
विज्ञापन


आगरा के सुभांशु पांडेय के 46 और जूरैल के 41 रन की बदौलत आगरा ने 196 रन बनाए। मथुरा के विशाल खोखर ने तीन और पुष्पेंद्र ने दो विकेट लिए। जीत के लिए 197 रनों का पीछा करते हुए मथुरा के पार्थ ने 39 और विशाल खोखर ने 29 रन बनाए, लेकिन पूरी टीम केवल 190 रन ही बना सकी। इस तरह आगरा ने यह मैच 6 रनों से जीत लिया। ऋषभ गिरी ने तीन विकेट और सुभांशु पांडेय ने दो विकेट लिए। इससे पूर्व आगरा और मथुरा की टीम के खिलाड़ियों से उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कैलाश नाथ टंडन और हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। कैलाश नाथ टंडन ने कहा की कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और राजीव शुक्ल का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के छोटे जनपदों के प्रतिभावान क्रिकेटरों को आगे लाना है। हाथरस क्रिकेट एसोसिएशन की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष कैलाश नाथ टंडन ने हाथरस आकर हमारी क्रिकेट एसोसिएशन और यहां के क्रिकेटरों में जोश भर दिया है। उन्होंने कोषाध्यक्ष, चयनकर्ता, अंपायर एवं स्कोरर को स्मृति चिन्ह भी भेंट किए। मैच के दौरान मथुरा मंडल के कोर्डिनेटर कमल चावला, सचिव सुमित शर्मा, मनीष मल्होत्रा, राजेश, सर्वेश, रचित चावला, उमेश चौरसिया, रोहित शर्मा,  मनोज शर्मा आदि लोग मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed