{"_id":"67e6e52886734998fa025430","slug":"agra-road-will-be-free-from-waterlogging-by-june-hathras-news-c-56-1-mrt1060-129239-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जून तक आगरा रोड को मिलेगी जलभराव से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जून तक आगरा रोड को मिलेगी जलभराव से मुक्ति
Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित पॉलिटेक्निक मैदान के साथ अन्य कॉलोनियों में जमा पानी की निकासी की समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। इसके लिए 4.20 करोड़ की लागत से 10 किमी लंबा नाला और कलवारी रोड पर पंपिंग स्टेशन बनवाया जा रहा है। पूरी परियोजना पर करीब 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
शहर के आगरा रोड की कॉलोनियों के साथ ही मुख्य सड़कों पर जलभराव के कारण लोग परेशान हैं। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका ने परियोजना तैयार की है। इसके तहत आगरा रोड से जलेसर रोड तक पाइप लाइन बिछाकर भूमिगत नाला तैयार किया जा रहा है। यह नाला जलेसर रोड स्थित नाले से जुड़ेगा।
इसी योजना के तहत कलवारी रोड पर करीब 39 लाख रुपये की लागत से पंपिंग स्टेशन का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है, ताकि पानी को आगरा रोड से जलेसर रोड के नाले के लिए आगे बढ़ाया जा सके। इस परियोजना का कार्य जून तक पूरा किए जाने का लक्ष्य है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका रोहित सिंह का कहना है कि परियोजना पर करीब 50 फीसदी कार्य हो चुका है। बाकी 50 फीसदी कार्य भी जल्द ही पूरा हो जाने की उम्मीद है। इसके बाद आगरा रोड और आसपास के क्षेत्र को जलभराव की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।