फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agra bank employee robbed of Rs 2 lakh on highway

Hathras News: आगरा के बैंक कर्मी से हाईवे पर दो लाख रुपये की लूट

Sat, 24 Jan 2026 02:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 24 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Agra bank employee robbed of Rs 2 lakh on highway
चंदपा कोतवाली क्षेत्र में आगरा के बैंक कर्मी से दो लाख रुपये व सोने की चेन लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सहकर्मी व उसके साथियों पर आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने बैंक कर्मी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन




आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र के गांव नगला चतुरा निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि जना बैंक की बुलंदशहर जिले की रामघाट शाखा में आरसीओ पद पर तैनात हैं। बृहस्पतिवार को वह अपने सहकर्मी सागर के साथ हाथरस में अपने जीजा कृष्णवीर सिंह से मिलने आए थे। यहां से जीजा से दो लाख रुपये नकद लेकर निकले और अलीगढ़ में सहकर्मी सागर को छोड़कर बाइक से वापस आगरा आ रहे थे।
विज्ञापन

जयपाल के अनुसार बृहस्पतिवार रात वे आगरा लौट रहे थे। नगला भुस बाईपास पर गांव कुंवरपुर गांव के निकट कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया।युवक का आरोप है कि सहकर्मी व उसके साथ के लोगों ने उन्हें रोका था और तमंचा दिखाकर मारपीट की। उन्होंने दो लाख रुपये व चेन लूट ली। मारपीट कर उन्हें झाड़ियों में फेंककर चले गए। होश आने पर रात साढ़े 10 बजे जयपाल सिंह नजदीकी पेट्रोल पंप पर पहुंचे और कर्मियों से मदद मांगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




बैंक कर्मी ने लूट की शिकायत की है। सहकर्मी पर ही आरोप लगाया है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, इसलिए गहनता से छानबीन की जा रही है।

-अमित पाठक, सीओ सादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed