फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agra-Aligarh road will be renovated in urban area

Hathras News: आगरा-अलीगढ़ मार्ग का शहरी क्षेत्र में होगा नवीनीकरण

Tue, 20 May 2025 01:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 20 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Agra-Aligarh road will be renovated in urban area
शहर से गुजर रहे आगरा-अलीगढ़ राजमार्ग के कुछ हिस्सों की हालत बेहद खराब है। लोक निर्माण विभाग ने इन हिस्सों पर नवनिर्माण कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इन पर 1.70 करोड़ रुपये से नया निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर के नगला भुस से नगला उम्मेद के बीच सिंचाई विभाग के अधीन आने वाले करीब एक किलोमीटर के रास्ते की हालत पिछले काफी समय से खराब है। लंबे समय से इसका नवनिर्माण कराए जाने की मांग की जा रही है। इसके मद्देनजर लोक निर्माण विभाग ने इसके निर्माण का प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजा है।
विज्ञापन

इसके लिए 1.70 करोड़ रुपये की मांग की गई है। इस प्रस्ताव के मुताबिक सड़क का फुटपाथ सहित नव निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही इस रास्ते को सिंचाई विभाग से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कराए जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। अधिशासी अभियंता लोनिवि संजीव वर्मा ने बताया कि सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है। इसको स्वीकृति मिलने का इंतजार है। मंजूरी मिलते ही इस पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed