फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Agniveer Sachin's father's blood sample was sent to identify him

Hathras News: अग्निवीर सचिन की पहचान के लिए गया पिता के रक्त का नमूना

Thu, 21 Aug 2025 02:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Sachin's father's blood sample was sent to identify him
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना के बाद से मुरसान के गांव करील निवासी अग्निवीर सचिन पौनियां लापता हैं। वहां पर मौके से एक क्षत-विक्षत शव मिला है। जिसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सचिन के पिता को धराली बुलाकर रक्त का नमूना लिया गया है। पिता के रक्त से डीएनए का मिलान किया जाएगा। जिससे धराली में मिले क्षत-विक्षत शव के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी। इसकी जांच रिपोर्ट चार दिन बाद आएगी। अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि यह क्षत विक्षत शव किसका है।
विज्ञापन

अग्निवीर सचिन पौनियां के परिजन बुधवार की रात अपने गांव करील लौट आए हैं। उनका कहना है कि उन्हें 18 अगस्त को सेना के अधिकारियों ने फोन करके बुलाया था। अधिकारियों ने बताया था कि धराली में एक सैनिक का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला है। उसकी पहचान के लिए पिता चंद्रवीर सिंह, चचेरे भाई संतोष कुमार व प्रकाश वीर उत्तराखंड गए थे। करील निवासी सचिन पौनियां 30 अक्तूबर 2024 को अग्निवीर के रूप में सेना में भर्ती हुए थे, ट्रेनिंग के बाद उनकी पहली तैनाती 19 जून को उत्तरकाशी के धराली स्थित हर्षिल घाटी में हुई थी। धराली में बादल फटने की घटना के बाद वे लापता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed